अमेरिका के टैरिफ का जवाब दे सकता है भारत, इन सेक्टर के प्रोडक्ट्स पर कर सकता है 50% तक टैरिफ का ऐलान!

अमेरिका ने भारत पर 50% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया है। अब इस टैरिफ का जवाब भारत भी टैरिफ से दे सकता है। रिपोर्ट की मानें तो भारत भी अमेरिका पर 50% तक टैरिफ लगा सकता है। चलिए जानते हैं, भारत अमेरिका के किन सेक्टर के प्रोडक्ट्स पर टैरिफ लगा सकता है।
अमेरिका के टैरिफ का जवाब दे सकता है भारत, इन सेक्टर के प्रोडक्ट्स पर कर सकता है 50% तक टैरिफ का ऐलान!

इस समय भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ वॉर देखने को मिल रहा है। दरअसल, पहले अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, लेकिन बाद में 25% और बढ़ाकर इसे 50% करने का निर्णय लिया। वहीं अब रिपोर्ट की मानें तो भारत भी अमेरिका पर 50% टैरिफ लगाने की योजना बना रहा है। दरअसल, अमेरिका द्वारा भारतीय स्टील, एल्यूमिनियम और कई अन्य प्रोडक्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी को 50% कर दिया गया है। अब भारत भी कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 50% तक टैरिफ लगा सकता है।

अगर भारत ऐसा करता है तो देखना दिलचस्प होगा कि अमेरिका इसका जवाब कैसे देता है। इसके साथ ही, अगर भारत अमेरिका पर एक्स्ट्रा टैरिफ लगाता है तो यह अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर भारत का पहला औपचारिक पलटवार होगा।

जानिए कैसे शुरू हुआ टैरिफ वॉर?

सबसे पहले, अमेरिका द्वारा 31 जुलाई को सभी भारतीय प्रोडक्ट्स पर 25% टैरिफ का ऐलान किया गया था। हालांकि इसके बाद इस मामले को इतना तूल नहीं मिला था, लेकिन अमेरिका ने 6 अगस्त को भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाते हुए यह कहा कि भारत रूस से ऑयल इंपोर्ट करता है, जिसके कारण यह टैरिफ लगाया जा रहा है और एक्स्ट्रा पेनल्टी भी लगाई जा रही है। इसके बाद यह मुद्दा बेहद तूल पकड़ गया। अब भारत इसके जवाब में अमेरिका पर टैरिफ लगा सकता है।

भारत इन प्रोडक्ट्स पर लगा सकता है टैरिफ!

दरअसल, भारत और अमेरिका के बीच एल्यूमिनियम और स्टील विवाद फरवरी से देखने को मिल रहा है। अमेरिका इसे अपनी शर्तों पर सुलझाने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका ने भारत पर टैरिफ लगाकर इस मुद्दे को और गर्म कर दिया। ऐसे में भारत पलटवार कर सकता है। भारत भी अमेरिका के स्टील और मेटल से जुड़े अन्य प्रोडक्ट्स पर 50% तक टैरिफ लगाने का ऐलान कर सकता है। बता दें, अमेरिका से लगभग 45 बिलियन डॉलर से ज्यादा का एक्सपोर्ट भारत में किया जाता है, जबकि भारत अमेरिका को 86 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट करता है। ऐसे में अगर भारत टैरिफ का ऐलान करता है तो अमेरिका को भी इससे दिक्कत होगी। अमेरिका भारत के कृषि और संवेदनशील सेक्टर में ज्यादा रियायत चाहता है, हालांकि भारत कृषि और डेयरी सेक्टर में खुद को मजबूत करने में लगा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews