
__indian stock market
आज भारतीय शेयर बाजार (Indian share market) में धूम मच गई है। सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 1400 अंकों की बढ़त देखने को मिली और सेंसेक्स 75,200 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया। निफ्टी में भी आज 4.30% की तेजी देखने को मिली और यह 22,850 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। आज फार्मा और मेटल शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 50 शेयरों में से 46 शेयरों में तेजी देखने को मिली है, जबकि मेटल इंडेक्स 4.30% ऊपर कारोबार कर रहा है। फार्मा इंडेक्स भी 2.50% ऊपर कारोबार करता हुआ नजर आया।
आज बाजार में तेजी की कई वजहें हैं। बीते कुछ समय से डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ को लेकर किए गए ऐलानों के चलते न केवल भारतीय बाजार, बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी भारी मंदी देखने को मिली थी। हालांकि अब बाजार में फिर से रौनक लौट आई है।
आज आई रौनक के दो बड़े कारण है (Indian share market)
आज बाजार में लौटी रौनक का सबसे बड़ा कारण अमेरिका द्वारा टैरिफ से 90 दिनों की राहत को माना जा रहा है। 9 अप्रैल को अमेरिका ने चीन को छोड़कर अन्य सभी देशों पर लगाए गए प्रोविजनल टैरिफ को 90 दिनों के लिए टालने का ऐलान किया। इस ऐलान के बाद बाजार 12% तक ऊपर चढ़ गया, जबकि अगले दिन एशियाई बाजारों में भी इसका असर देखने को मिला और 10 अप्रैल को बाजार में 10% की तेजी दर्ज की गई। इससे पहले, बीते दिन भारतीय शेयर बाजार महावीर जयंती के कारण बंद था। ऐसे में 10 अप्रैल को कोई बड़ा असर नहीं दिखा, लेकिन 11 अप्रैल को बाजार फिर से रौनक में नजर आ रहा है।
ये है खास वजह (Indian share market)
दूसरे कारणों पर नजर डालें तो भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने की उम्मीद के चलते भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। एक तरफ 90 दिनों की अस्थायी राहत के बाद अब दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा कर रहे हैं। वहीं भारत के विपरीत, चीन को टैरिफ में छूट नहीं मिली है, ऐसे में भारतीय एक्सपोर्टर्स को शॉर्ट टर्म में कॉम्पिटिटिव एडवांटेज मिलता हुआ नजर आ सकता है। हालांकि अमेरिकी बाजार अब भी गिरावट का सामना कर रहे हैं वहां 4% की गिरावट दर्ज की गई है।
वहीं टीसीएस के चौथी तिमाही के नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। आज इसके शेयर करीब 0.20% गिर गए।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

