आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी में भी बढ़त दिखाई दी

भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को जोरदार वापसी की है। दरअसल शुक्रवार 10 अप्रैल को सेंसेक्स 500 अंक (0.66%) की तेजी के साथ 77,150 कारोबार कर रहा है।
भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी फिसला, पढ़ें खबर

__indian stock market

भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को मजबूत वापसी दर्ज की और निवेशकों को बड़ी राहत दी है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार 10 अप्रैल को सेंसेक्स 500 अंक (0.66%) की तेजी के साथ 77,150 कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 160 अंकों की तेजी है, ये 23940 पर पहुंच गया है। दरअसल आज के कारोबार में बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी है।

दरअसल पिछले दिन की बात की जाए तो गुरूवार को कारोबार की शुरुआत से ही बाजार में तेजी का माहौल बना रहा। दिनभर निवेशकों ने खरीदारी जारी रखी, जिससे गुरुवार की गिरावट के बाद शुक्रवार को बाजार का मूड पूरी तरह बदल गया। खासकर बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली।

टॉप गेनर्स में ये शेयर शामिल

वहीं आज के कारोबार में कई बड़े शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। टॉप गेनर्स में श्रीराम फाइनेंस का शेयर करीब 2.98 प्रतिशत चढ़कर 1,025.95 रुपये पर पहुंच गया। सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में 2.33 प्रतिशत की तेजी आई और यह 189 रुपये के करीब पहुंच गया। वहीं केनरा बैंक में करीब 1.74 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। ऑटो सेक्टर में टाटा मोटर्स के शेयर में 1.61 प्रतिशत की तेजी देखी गई। आईटी सेक्टर में विप्रो के शेयर में करीब 1.47 प्रतिशत का उछाल आया, जबकि फाइनेंस सेक्टर की बड़ी कंपनी बजाज फाइनेंस के शेयर में 1.43 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इन शेयरों में तेजी ने बाजार की कुल रिकवरी को मजबूत आधार दिया।

जानिए मार्केट में तेजी कारण

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक बाजार में आई इस तेजी के पीछे कई कारण हैं। गुरुवार को भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी की। इसके अलावा वैश्विक बाजारों से भी सकारात्मक संकेत मिले। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव कम होने की खबरों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और इसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दिया। साथ ही बैंकिंग सेक्टर में आई मजबूती ने पूरे बाजार को ऊपर खींचने में अहम भूमिका निभाई।

दरअसल इससे एक दिन पहले गुरुवार को बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन सेंसेक्स करीब 931 अंक गिरकर 76,632 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 222 अंक गिरकर 23,775 पर आ गया था। उस समय ऑटो और बैंकिंग शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews