
आज यानी 8 अक्टूबर 2025 को भारतीय शेयर बाजार फिर तेजी लेकर कारोबार करता हुआ नजर आया है। आज बुधवार को सेंसेक्स में 250 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार देखा गया है, जिसके चलते सेंसेक्स 82,150 के ऊपर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया है। जबकि निफ्टी में आज 50 अंकों की तेजी के चलते कारोबार 25,150 के स्तर पर नजर आया है। आज टाटा मोटर्स और बल सहित 11 शेयर गिरावट में कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं। सेंसेक्स के 30 शेयरों पर नजर डाली जाए तो 19 में आज तेजी नजर आ रही है। आज टीसीएस शानदार तेजी लेकर कारोबार कर रहा है।
आज सेंसेक्स ने अपने कारोबार की शुरुआत 81,899 के स्तर पर की, जबकि सेंसेक्स का आज का हाई 82,257 रहा है और सेंसेक्स का सबसे लो स्तर आज 81,849 रहा है। निफ्टी ने आज अपने कामकाज की शुरुआत 25,079 के स्तर पर की थी, जबकि आज का हाई 25,192 और लो 25,078 रहा है।
ग्लोबल मार्केट का हाल जानें
वहीं ग्लोबल मार्केट की बात की जाए तो 7 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.20% की गिरावट लेकर 46,602 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट में 0.67% और एसएंडपी 500 में भी 0.38% की गिरावट देखी गई थी। वहीं एशियाई बाजार में आज चीन में मिड ऑटम फेस्टिवल के चलते शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में कारोबार नहीं होगा और कोरिया के कॉस्पी में भी आज राष्ट्रीय अवकाश के चलते बाजार बंद है। जबकि जापान के निक्केई में आज 0.030% की बढ़त के चलते कारोबार 47,965 के स्तर पर नजर आया है, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स में 1.006% गिरावट के चलते कारोबार 26,673 के स्तर पर नजर आया है।
बीते दिन भी रही थी तेजी
वहीं बीते दिन 7 अक्टूबर के भारतीय शेयर बाजार के कारोबार पर नजर डाली जाए तो सेंसेक्स 137 अंकों की बढ़त लेकर 81,927 के स्तर पर बंद हुआ था। आज के कारोबार में भी सेंसेक्स ने ऐसी तेजी को बरकरार रखा है, जबकि निफ्टी 31 अंकों की तेजी लेकर 25,080 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने भी आज के कारोबार में तेजी दिखाई है। दिन के कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बीते दिन बीएसई स्मॉल कैप में 80 अंकों की गिरावट के चलते 53,190 के स्तर पर कारोबार दिखाई दिया, जबकि बीएसई मिडकैप में 208 अंकों की तेजी के चलते 46,196 के स्तर पर कारोबार बंद हुआ। बता दें कि निफ्टी के टॉप गेनर में जियो फाइनेंस, एयरटेल और एचसीएल टेक का नाम शामिल है, जबकि निफ्टी के टॉप लूजर में टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक और ट्रेंट के शेयर रहे हैं।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

