
आज यानी 19 अगस्त, मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। आज सेंसेक्स 150 अंकों से ऊपर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 81400 के स्तर पर कारोबार देखा गया है, जबकि निफ्टी में भी 40 अंकों की बढ़त देखने को मिली है। निफ्टी 24900 के स्तर पर देखा गया है। आज एचसीएल टेक और मारुति के शेयरों में गिरावट है। बता दें कि बीते दिन मारुति के शेयर शानदार तेजी पर थे।
आज के कारोबार पर नजर डाली जाए तो आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में जबरदस्त तेजी नजर आई है, हालांकि 17 शेयर आज फिर बाजार को नीचे खींचने की कोशिश कर रहे हैं। आज रिलायंस और एनटीपीसी के शेयरों में अच्छी तेजी नजर आई है। वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में से 21 में तेजी जबकि 29 में गिरावट देखने को मिली है। आज ऑटो, आईटी फर्म और रियल्टी सेक्टर में फिर से गिरावट नजर आई है, जबकि मेटल और मीडिया सेक्टर में तेजी देखने को मिली है।
एशियाई बाजार पर नजर डालें
वहीं एशियाई बाजार पर नजर डाली जाए तो आज जापान के निक्केई में 0.14% की गिरावट के चलते कारोबार 43652 के स्तर पर देखने को मिला है। आज चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.33% की तेजी लेते हुए 3740 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया है। हालांकि हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स में भी आज कारोबार 0.068% की बढ़त के साथ 25194 के स्तर पर नजर आया है। हालांकि आज कोरिया का कोस्पी भी 0.45% की गिरावट लेते हुए 3162 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 18 अगस्त को अमेरिका का डॉव जोन्स मार्केट गिरावट के साथ 44912 के स्तर पर बंद हुआ था।
बीते दिन मारुति सुजुकी ने किया था कमाल
बीते दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स ने 18 अगस्त को 676 अंक चढ़कर 81274 के स्तर पर बंद किया था, जबकि निफ्टी में भी 246 अंकों की शानदार तेजी के चलते कारोबार 24877 के स्तर पर बंद हुआ था। बीते दिन बीएसई स्मॉल कैप में कारोबार 1.39% की तेजी लेकर ₹52511 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि बीएसई मिड कैप में कारोबार 450 अंक चढ़कर 45429 के स्तर पर बंद हुआ था। बीते दिन मारुति सुजुकी ने 1154 अंकों की बढ़त लेकर अपना कारोबार बंद किया था। हीरो मोटोकॉर्प ने 282 अंक और नेशनल इंडिया ने 57 अंकों की बढ़त लेकर कारोबार बंद किया था।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

