आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा टूटा, यहां जानें आज का मार्केट

आज सुबह 10:37 पर सेंसेक्स 81,010 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। सेंसेक्स में 600 से ज्यादा अंकों की गिरावट नजर आई, जबकि निफ्टी 24,785 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखा। निफ्टी में भी आज 170 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।
भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी फिसला, पढ़ें खबर

__indian stock market

आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा टूट चुका है, जिसके चलते कारोबार 81,000 के स्तर पर देखा गया, जबकि निफ्टी में भी 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है, जिसके चलते कारोबार 24,750 के स्तर पर रहा। आज फार्मा, मेटल और एनर्जी सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है।

आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट देखने को मिली है, जबकि मात्र दो शेयर आज हरे निशान में कारोबार करते हुए नजर आए। आज आईटी और फार्मा सेक्टर में हल्का दबाव देखा गया है। निफ्टी का भी यही हाल है। निफ्टी के 50 शेयरों में से ज्यादातर शेयर आज लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिए। चलिए जानते हैं आज के कारोबार में कितना उतार-चढ़ाव रहा, कौन से शेयर ज्यादा कमजोर रहे और एशियाई बाजार का हाल क्या है।

ग्लोबल मार्केट्स पर नजर डालें

ग्लोबल मार्केट्स पर नजर डाली जाए तो आज वहां भी गिरावट का दौर देखने को मिला है। चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में गिरावट के चलते कारोबार 3,888 के स्तर पर देखा गया, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.22% की तेजी लेकर 25,773 के स्तर पर पहुंचा। जापान के निक्केई में 1% की गिरावट के चलते कारोबार 42,380 के स्तर पर रहा, जबकि कोरिया के कॉस्पी में भी 0.83% की गिरावट के चलते कारोबार 3,183 के स्तर पर नजर आया। इससे पहले अमेरिका का डाउ जोंस 25 अगस्त को 0.77% की गिरावट के साथ 45,282 के स्तर पर देखा गया।

बीते दिन के कारोबार पर नजर डालें

वहीं, बीते दिन के कारोबार पर नजर डालें तो भारतीय शेयर बाजार 25 अगस्त को शुरुआती गिरावट झेलने के बाद बढ़त लेकर बंद हुआ। बीते दिन सेंसेक्स 329 अंकों की तेजी के साथ 81,636 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 98 अंकों की तेजी के साथ 24,968 के स्तर पर बंद हुआ। बीते दिन बीएसई स्मॉल कैप 13 अंकों की गिरावट के साथ 52,989 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि बीएसई मिडकैप 48 अंकों की तेजी के साथ 45,938 के स्तर पर बंद हुआ। बीते दिन इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली, वहीं अदानी एंटरप्राइजेज, अपोलो हॉस्पिटल्स और नेशनल इंडिया में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews