आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स में 340 अंकों की बढ़त, निफ्टी भी चढ़ा

आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार बढ़त देखने को मिली है। सुबह 10:24 पर सेंसेक्स में 340 अंकों की बढ़त के चलते कारोबार 82,122 के स्तर पर नजर आया है। वहीं निफ्टी पर नजर डाली जाए तो आज निफ्टी में 99 अंकों की बढ़त नजर आ रही है, जिसके चलते कारोबार 25,176 के स्तर पर दिखाई दिया है। चलिए जानते हैं भारतीय शेयर बाजार का ताजा कारोबार।
आज भारतीय शेयर बाजार में हल्की तेजी, सेंसेक्स में 50 अंकों की बढ़त, निफ्टी भी हरे निशान में खुला

—Share market

आज 7 अक्टूबर 2025 को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। आज मंगलवार के दिन सेंसेक्स 400 अंकों की बढ़त के चलते 82,200 के स्तर पर देखा गया है, जबकि निफ्टी में आज 100 अंकों की तेजी के चलते कारोबार 25,200 के स्तर पर दिखाई दिया है। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयर बढ़त में कारोबार करते हुए नजर आए हैं, हालांकि सात शेयर आज बाजार को नीचे खींचने का काम कर रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 में जबरदस्त तेजी नजर आई है, जबकि 11 शेयर आज गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

आज सेंसेक्स ने अपने कारोबार की शुरुआत 81,883 के स्तर से की थी, जबकि आज का सबसे हाई स्तर 82,211 रहा है। आज के सबसे लो पर नजर डाली जाए तो यह 81,787 रहा है। सुबह 10:24 पर सेंसेक्स में 340 अंकों की बढ़त नजर आई।

ग्लोबल मार्केट में कैसा है हाल?

आज ग्लोबल मार्केट में ज्यादातर बाजार बंद नजर आए हैं। कोरिया के कोस्पी में आज राष्ट्रीय अवकाश के चलते कारोबार बंद रहा, जबकि चीन में मिड-ऑटम फेस्टिवल के कारण शंघाई कंपोजिट में 8 अक्टूबर तक कारोबार नहीं किया जाएगा। हालांकि जापान के निक्केई पर नजर डाली जाए तो आज 0.67% की बढ़त के चलते कारोबार 48,265 के स्तर पर दिखाई दिया है, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स भी आज बंद है। इससे पहले 6 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स मार्केट 0.4% की बढ़त के साथ 46,694 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एसएंडपी 500 में 0.36% की तेजी दर्ज की गई और नैस्डैक कंपोजिट में 0.71% की तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ।

बीते दिन कैसा था कारोबार?

वहीं घरेलू भारतीय शेयर बाजार के कारोबार पर नजर डाली जाए तो 6 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में 583 अंकों की बढ़त के चलते कारोबार 81,790 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 183 अंकों की बढ़त के चलते कारोबार 25,078 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं बीएसई मिडकैप में कारोबार 310 अंकों की बढ़त के साथ 45,988 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि बीएसई स्मॉल कैप में कारोबार 104 अंकों की गिरावट के चलते 53,271 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी के टॉप गेनर पर नजर डाली जाए तो दिन के अंत तक मैक्स हेल्थकेयर, श्रीराम फाइनेंस और टीसीएस में अच्छी बढ़त दिखाई दी, जबकि टॉप लूजर में ट्रेंट, टाटा स्टील और अदानी पोर्ट्स शामिल रहे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews