
आज भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स में शानदार बढ़त के साथ कारोबार शुरू हुआ। आज सेंसेक्स में 300 अंकों की तेजी देखने को मिली, जिसके चलते कारोबार 81,000 के स्तर पर शुरू हुआ। वहीं निफ्टी में भी आज 80 अंकों का उछाल दिखाई दिया, जिसके चलते कारोबार 24,850 के स्तर पर दिखाई दिया। आज महिंद्रा, जोमैटो और टाइटन के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं, हालांकि ऑटो और रियल्टी सेक्टर में भी आज गिरावट नजर आ रही है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में आज तेजी देखने को मिल रही है, जबकि 7 शेयर आज गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं। आज निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में शानदार तेजी दिखाई दी है, जबकि 12 शेयर गिरावट लेकर कारोबार कर रहे हैं। आज टीसीएस के शेयरों में 3% की शानदार तेजी देखने को मिल रही है, जबकि इंफोसिस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा भी आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। आज मीडिया, बैंकिंग और हेल्थकेयर सेक्टर में भी अच्छी तेजी नजर आ रही है।
ग्लोबल कारोबार में कैसा है हाल?
ग्लोबल कारोबार पर नजर डाली जाए तो आज एशिया के बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स आज 0.063% की तेजी लेकर 3,829 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जापान के निक्केई में 0.20% की तेजी देखने को मिल रही है, जिसके चलते कारोबार 43,732 के स्तर पर देखा गया। कोरिया के कॉस्पी में भी आज 0.91% की तेजी के चलते कारोबार 3,250 के स्तर पर देखने को मिला है, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स में आज 1.28% की तेजी के चलते कारोबार 25,962 के स्तर पर दिखाई दिया।
कैसा था बीते दिन का कारोबार?
इससे पहले भारतीय शेयर बाजार में बीते दिन 8 सितंबर को कारोबार में तेजी देखने को मिली थी। बीते दिन सेंसेक्स 77 अंकों की तेजी लेकर 80,787 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी भी 32 अंकों की तेजी लेकर 24,773 के स्तर पर बंद हुआ था। बीते दिन टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो और एम एंड एम के शेयर सबसे ज्यादा तेजी के साथ बंद हुए थे, हालांकि एशियन पेंट्स, रेंट और कोल इंडिया के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। बीते दिन बीएसई स्मॉल कैप में 159 अंकों की तेजी के चलते कारोबार 52,911 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं बीएसई मिडकैप में 150 अंकों की तेजी के साथ कारोबार 45,609 के स्तर पर बंद हुआ।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

