आज भारतीय शेयर बाजार में फिर तेजी, सेंसेक्स में 330 अंकों की बढ़त, निफ्टी भी चढ़ा

शुरुआती गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 10:23 पर सेंसेक्स में 330 अंकों की तेजी देखने को मिली, जिसके चलते कारोबार 83,798 के स्तर पर नजर आया है। वहीं निफ्टी में भी सुबह 84 अंकों से ज्यादा की तेजी देखने को मिली, जिसके चलते कारोबार 25,669 के स्तर पर दिखाई दिया। चलिए जानते हैं भारतीय शेयर बाजार का ताजा कारोबार।
आज शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी देखी गई बढ़त

__indian stock Market

आज यानी 17 अक्टूबर शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिली, हालांकि कुछ ही समय में बाजार ने पलटी मारी और हरे निशान में लौट आया। शुरुआती कारोबार पर नजर डालें तो आज सेंसेक्स में 150 अंकों की गिरावट के चलते 83,650 के स्तर पर कारोबार देखा गया, जबकि निफ्टी ने भी 50 अंकों की गिरावट लेकर 25,550 के स्तर पर कारोबार किया। बाद में सेंसेक्स 83,824 के स्तर को पार कर गया, जबकि निफ्टी ने 25,672 के स्तर को पार कर लिया।

आज सेंसेक्स में कारोबार की शुरुआत 83,331.78 के स्तर पर हुई थी। कुछ समय बाद कारोबार 83,206.8 तक गिर गया, हालांकि बाजार ने पूरी तरह से पलटवार किया। सेंसेक्स ने अब तक का उच्च स्तर 83,842 बनाया है। सेंसेक्स में 400 अंकों की बढ़त देखने को मिली है। वहीं निफ्टी ने आज अपने कामकाज की शुरुआत 25,546 के स्तर से की, जबकि सबसे कम स्तर 25,508 रहा। निफ्टी ने अब तक का सबसे ऊंचा स्तर 25,685 बनाया है। निफ्टी में 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त देखी गई।

एशियाई बाजार पर डालें नजर

वहीं एशियाई बाजार की बात की जाए तो आज चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 0.99% की गिरावट के चलते कारोबार 3,877.42 के स्तर पर नजर आया है। वहीं जापान के निक्केई में भी आज कारोबार 0.93% की गिरावट लेकर 47,827.31 के स्तर पर दिखाई दिया है। हालांकि आज कोरिया के कोस्पी में 0.02% की बढ़त के चलते कारोबार 3,749.44 के स्तर पर नजर आया है। इसके अलावा हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स आज 1.51% की बड़ी गिरावट लेकर 25,496.32 के स्तर पर नजर आया है। इससे पहले 15 अक्टूबर को अमेरिका के डॉव जोंस में 0.65% की गिरावट देखी गई थी, जिसके चलते कारोबार 45,952.24 के स्तर पर नजर आया था, जबकि नैस्डैक कंपोजिट में भी 0.47% और S&P 500 में भी 0.63% की गिरावट देखने को मिली थी।

बीते दिन भी थी तेजी

वहीं अगर पिछले दिन के भारतीय शेयर बाजार के कारोबार पर नजर डालें तो 16 अक्टूबर 2025 को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। उस दिन बीएसई मिडकैप में 134 अंकों की बढ़त के चलते कारोबार 46,559 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि बीएसई स्मॉलकैप में 259 अंकों की बढ़त के चलते कारोबार 53,304 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके अलावा सेंसेक्स ने 862 अंकों की बढ़त लेकर 83,468 के स्तर पर अपना कारोबार बंद किया था, जबकि निफ्टी ने 262 अंकों की बढ़त के साथ 25,585 के स्तर पर कारोबार समाप्त किया था। एनएसई के टॉप गेनर में नेशनल इंडिया, टाटा कंज्यूमर और टाइटन शामिल रहे थे, जबकि निफ्टी के टॉप लूजर में जोमैटो, एचडीएफसी लाइफ और श्रीराम फाइनेंस का नाम रहा था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews