गिरावट के साथ शुरू हुआ आज भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी फिसला, यहां जानें आज का बाजार

आज, 21 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार के दौरान बड़ी गिरावट दिखाई देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कारोबार के दौरान 100 अंक से ज्यादा नीचे फिसल गया है। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी 50 अंक टूटकर अपना दिन का कामकाज शुरू किया है।
Share Market: बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 288 अंक उछला, निफ्टी 25600 के पार

घरेलु शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कामकाज के समय बड़ी गिरावट दिखाई दे रही है। दरअसल शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से 11 में लाल निशान देखने को मिला है जबकि 19 में शुरूआती कामकाज के दौरान तेजी दर्ज की गई। हालांकि देखना होगा की दोपहर का कामकाज आज भारतीय बाजार के लिए कैसा रहता है।

दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स 100 अंक नीचे आ गया है। वहीं जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कामकाज 80,650 स्तर पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 50 अंक नीचे गिरकर अपना दिन का कामकाज 24,650 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

आज एशिया के बाजारों में गिरावट

वहीं आज एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई है। जानकारी के अनुसार जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.68% की कमी देखने को मिली गई। जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.38% घटकर कारोबार कर रहा है, और हांगकांग का हांगसेंग में भी 0.87% की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। दरअसल अमेरिका के बाजारों में भी मंदी का रुझान रहा है।

अमेरिका में भी देखी गई गिरावट

डाओ जोंस 0.15% (61.56 अंक) की कमी के साथ 40,834 पर समाप्त हुआ, जबकि NASDAQ 0.33% (59.83 अंक) गिरकर 17,816 पर बंद हुआ। NSE के आंकड़ों के अनुसार, 20 अगस्त को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने ₹1,457.96 करोड़ के शेयर बेचे, वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने ₹2,252.10 करोड़ के शेयर खरीदे।

जानें कल के बाजार का हाल:

दरअसल कल, यानी इससे पहले 20 अगस्त को शेयर बाजार में तेजी दिखाई दी थी। जानकारी दे दें कि कल सेंसेक्स 378 अंक चढ़कर 80,802 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 126 अंक की बढ़त लेकर 24,698 के स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि अभी भारतीय शेयर बाजार की बात करें तो विशेषज्ञों का कहना है की आज के कारोबार में निवेशकों को धैर्य बनाए रखना होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews