आज भारतीय शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार, सेंसेक्स 77,700 पर पहुंचा, जानिए निफ्टी में कैसा है कारोबार?

शेयर बाजार में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शुरुआत मिलेजुले रुख के साथ हुई है। दरअसल शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 77,700 और निफ्टी 24,250 के आसपास कारोबार करते दिखे हैं।
आज भारतीय शेयर बाजार फ्लैट कारोबार, सेंसेक्स 77,700 पर पहुंचा, जानिए निफ्टी में कैसा है कारोबार?

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने संतुलित शुरुआत की है। दरअसल शुरुआती कारोबार में न तो बड़ी तेजी दिखी और न ही भारी गिरावट। सेंसेक्स 77,700 के आसपास दिखाई दिया, जबकि निफ्टी 24,250 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया है। वहीं बाजार में बैंकिंग और FMCG कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। दरअसल निवेशकों का रुख फिलहाल चुनिंदा सेक्टरों की ओर बना हुआ है, जबकि बाकी सेक्टरों में कारोबार सामान्य रहा है।

वहीं बीते कारोबारी सत्र में बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। हालाँकि आज शुरुआती घंटों में कारोबार सीमित दायरे में रहा और बड़े उतार-चढ़ाव नहीं दिखे। बाजार की दिशा तय करने में घरेलू निवेशकों की सक्रियता और वैश्विक संकेत अहम भूमिका निभा रहे हैं।

SBI फंड्स मैनेजमेंट की मजबूत लिस्टिंग

दरअसल आज के कारोबार की सबसे बड़ी चर्चा SBI फंड्स मैनेजमेंट की शेयर बाजार में एंट्री रही है। जानकारी दे दें कि कंपनी का शेयर 574 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 6.85 प्रतिशत प्रीमियम के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 613.30 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर यह 610 रुपये पर खुला, जो इश्यू प्राइस से 6.27 प्रतिशत अधिक था। वहीं इस मजबूत लिस्टिंग ने उन निवेशकों को शुरुआती दिन ही फायदा दिया, जिन्हें आईपीओ में शेयर मिले थे।

एशियाई बाजारों का मिला-जुला असर

वहीं वैश्विक बाजारों से आज मिले जुले संकेत मिले है। दरअसल एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग हल्की गिरावट में रहा। वहीं अमेरिकी बाजार पिछले कारोबारी सत्र में कमजोरी के साथ बंद हुए थे। डाउ जोन्स, नैस्डैक और एसएंडपी 500 तीनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में रहे, जिसका असर भारतीय बाजार की शुरुआत पर भी देखने को मिला है।

दरअसल विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली का सिलसिला भी पूरी तरह थमा नहीं है। पिछले सात दिनों में विदेशी निवेशकों ने 6,439 करोड़ रुपये से ज्यादा की शुद्ध बिकवाली की है। इसके विपरीत घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने इसी अवधि में 6,021 करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी की, जिससे बाजार को संतुलन मिला है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews