त्योहार के सीजन में महंगाई का झटका, बढ़े LPG सिलेंडर के भाव, यहां जानें नए रेट

LPG price

LPG Price: त्योहारी सीजन में लोगों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। एक और जहां करवा चौथ का सेलिब्रेशन चल रहा है, तो वहीं दूसरी ओर एलपीजी सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ चुके हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में आई ये बढ़ोत्तरी रेस्टोरेंट और होटल इंडस्ट्रीज पर असर डालने वाली है। चलिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा जारी किए गए नए रेट बताते हैं।

महंगा हुआ कमर्शियल एलपीजी

एक नवंबर से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी हो गई है। दिल्ली में ये भाव 1833 रुपए पहुंच गए हैं, जबकि अक्टूबर तक ये रेट 1731.50 रुपये चल रहे थे। नई कीमतों में 101.50 रुपए का इजाफा हुआ है।

कहां कितना भाव

कमर्शियल गैस सिलेंडर के अलग-अलग शहरों में दाम की बात करें तो मुंबई में इसका रेट 1684 रुपए से 1785.50 रुपए पर पहुंच गया है। कोलकाता में 1839.50 रुपए का सिलेंडर आज से 1943 रुपए में मिलेगा। चेन्नई में जो भाव 1898 रुपए था वो अब 1999.50 रुपए हो गया है।

पहले भी बढ़ा भाव

1 नवंबर को कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने से पहले पिछले महीने भी भाव में इजाफा किया गया था। ये बढ़ोत्तरी 209 रुपए की थी और अब इसमें 100 रुपये से भी ज्यादा इजाफा हो गया है।

घरेलू गैस सिलेंडर में नहीं हुआ बदलाव

आम जनता के लिए राहत की बात ये है कि तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। घरेलू गैस उपभोक्ताओं को पुरानी दरों पर ही उपलब्ध करवाई जाएगी। फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर के दाम दिल्ली में 903 रुपए, कोलकाता में 929, चेन्नई में 918.50 रुपए और मुंबई में 902.50 रुपए है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews