आज खुल गया इन दो कंपनियों का IPO, 19 जुलाई तक दांव लगाने का मौका, जान लें ये जरूरी बातें

आज खुल गया इन दो कंपनियों का IPO, 19 जुलाई तक दांव लगाने का मौका, जान लें ये जरूरी बातें

IPO Opened Today:  आज यानि 17 जुलाई को दो कंपनियों ने अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (Intial Public Offering) खोल दिया है। दोनों आईपीओ की क्लोजिंग डेट (Closing Date) भी एक ही है। निवेशक 19 जुलाई तक दांव लगा पाएंगे। नेटवेब टेक्नोलॉजिस इंडिया लिमिटेड (Netweb Technologies India Limited IPO) और असर्फी हॉस्पिटल (Asarfi Hospital Limited IPO) इस लिस्ट में शामिल हैं।

नेटवेब टेक्नोलॉजिस इंडिया लिमिटेड आईपीओ

नेटवेब टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड ने 12,620,000 शेयरों को जारी किया है। इश्यू के जरिए कंपनी 631 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखती है। 4,120,000 शेयरों की पेशकश फ्रेश इश्यू और 8,500,000 शेयरों की पेशकश ऑफर फॉर सेल (OFS) के तौर पर होगी। आईपीओ का फेस वैल्यू 2 रुपये प्रति शेयर है। प्राइस बैंड 475 रुपये से लेकर 500 रुपये है। लॉट साइज़ 30 शेयर्स हैं। एम्प्लॉय डिस्काउंट 25 रुपये प्रति शेयर हाँ। लिस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म बीएसई और एनएसई है। शेयरों की लिस्टिंग 27 जुलाई को होगी।

एंकर इन्वेस्टर्स के लिए 29.95%, QIB के लिए 19.97%, NII के लिए 14.98%, रीटेल के लिए 34.95% और एम्प्लॉय के लिए 0.15% शेयरों को रिजर्व किया गया है। सुबह 11:07 बजे तक आईपीओ को 0.45 गुना सबस्क्राइब किया गया है। रीटेल सब्स्क्रिप्शन 0.69 गुना और NII सब्स्क्रिप्शन 0.48 गुना हैं। लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट ऑफरिंग का रजिस्ट्रार है। बता दें कि कंपनी वर्ष 1999 से हाई-एंड कंप्यूटिंग सॉल्यूशन्स प्रदान करती है। प्रोमोटर्स की प्री-इश्यू शेयर होल्डिंग 97.80% और पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 75.45% है।

असर्फी हॉस्पिटल आईपीओ

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाली इस कंपनी ने अपना आईपीओ खोल दिया है। 26.94 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए 5,180,000 शेयरों को जारी किया है। फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। लिस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म बीएसई आउए एसएमई है। इश्यू की लिस्टिंग 27 जुलाई को होगी। अब तक आईपीओ को 0.28 गुना सबस्क्राइब किया गया है। एंकर इन्वेस्टर्स के लिए 28.49%, मार्केट मेकर लिए 5.02%, QIB के लिए 19.00%, NII के लिए 14.25% और रीटेल के लिए 33.24 % शयरों को रिजर्व किया गया है। इश्यू का लॉट सजे 2000 शेयर्स हैं। फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर हैं। प्राइस बैंड 51 रुपये से लेकर 52 रुपये है। प्रोमोटर्स की पोस्ट शेयर होल्डिंग 61.17% है। हरेन्द्र सिंह, नयन प्रकाश सिंह, उदय प्रताप सिंह, माधुरी सिंह और नीतू सिंह कंपनी के प्रोमोटर्स हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews