Insurance on Debit Card: ये 3 बैंक फ्री में दे रहें हैं डेबिट कार्ड पर बीमा की सुविधा, ऐसे मिलेगा लाभ, देखें लिस्ट

Insurance on Debit Card: ये 3 बैंक फ्री में दे रहें हैं डेबिट कार्ड पर बीमा की सुविधा, ऐसे मिलेगा लाभ, देखें लिस्ट

Insurance on Debit Card: डेबिट कार्ड पर भी बैंक के ग्राहक बीमा की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। एसबीआई समेत देश के कई बैंक यह सुविधा वर्तमान समय में दे रहे हैं। एक्सीडेन्ट, सामान हानि और लेन देन के लिए इंश्योरेंस कवरेज मिलता है। हालांकि बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होती है। हम आपको ऐसे तीन बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फ्री इंश्योरेंस दे रहे हैं। जिसका लाभ आप जरूरत के समय उठा सकते हैं।

स्टेट बैक ऑफ इंडिया

डेबिट के प्रकार के आधार पर एसबीआई विमानन दुर्घटना बीमा की सुविधा देता है। लोकल और इंटरनेशनल फ्लाइट के लियर लगेज होने पर भी बीमा की सुविधा मिलती है। हालांकि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों द्वारा डेबिट कार्ड के जरिए फ्लाइट की टिकट बुक करवाना अनिवार्य होता है। साथ ही कार्ड का इस्तेमाल 90 दिनों होना चाहिए। बैंक 1 लाख का बीमा कवरेज देता है।

एचडीएफसी बैंक

HDFC बैंक देश के प्रमुख प्राइवेट बैंकों में से एक है। बैंक द्वारा हवाई दुर्घटना के लिए 1 करोड़ रुपये का बीमा कवरेज मिलता है। इसके अलावा बाकी एक्सीडेन्ट के लिए 5 लाख रुपये का इंश्योरेंस मिलता है।

कोटक महिंद्रा बैंक

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) 90 दिनों तक यूज हुए डेबिट कार्ड पर बीमा कवरेज देता है। व्यक्तिगत दुर्घटना के लिए 25 लाख रुपये इंश्योरेंस मिलता है। साथ ही कार्ड खोने पर 6 लाख रुपये का बीमा मिलता कवरेज मिलता है। एटीएम लेनदेन, ऑनलाइन खरीदारी और पॉइंट ऑफ सेल लेनदेन पर भी बीम की सुविधा भी मिलती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews