3 साल के FD पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न, ब्याज दरें 8% के पार, ये 4 बैंक हैं बेस्ट ऑप्शन, देखें लिस्ट 

कई बैंक अक्टूबर में 3 वर्ष के एफडी पर 8% से अधिक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। जिसका लाभ ग्राहक उठा सकते हैं।
bank fd

Bank FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट बचत के लिए गुल्लक से बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। ग्राहक एक निर्धारित समय के लिए लम सम राशि का निवेश करते हैं। बैंक अलग-अलग टेन्योर पर अलग ब्याज भी ऑफर करते हैं। जिनमें समय-समय पर बदलाव भी होता रहता है।

ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक के किसी भी टेन्योर का चयन कर सकते हैं। 1 साल, 2 साल, 5 साल किसी भी अवधि के लिए एफडी को खरीद सकते हैं। कई बैंक हैं जो अक्टूबर में 3 वर्ष के एफडी पर आकर्षक ब्याज कर रहे हैं। दरें 8% से अधिक हैं। आइए जानें कौन-सा बैंक 3 वर्ष के डोमेस्टिक एफडी पर सबसे ज्यादा इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है-

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (3 Years FD Rates) 

यह लघु वित्तीय बैंक 3 वर्ष के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 8.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.5% एक्स्ट्रा ब्याज दे रहा है। इसमें 10 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Fixed Deposit Interest) 

यह स्मॉल फाइनेंस बैंक भी 3 वर्ष के एफडी पर आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। 2 साल से लेकर 3 साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 8.5% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 9.10% है। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश कर सकते हैं।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (SSFB FD Rates) 

यह बैंक भी 3 वर्ष के एफडी पर आकर्षक ब्याज दे रहा है। 2 साल 3 दिन से लेकर 3 साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 8.60% ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 9.10% ब्याज मिल रहा है। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश कर सकते हैं।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank) 

यह बैंक 3 साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 8.15% ब्याज ऑफर कर रहा है। 1002 दिन से लेकर 3 वर्ष के टेन्योर को चुनना होगा। वरिष्ठ नागरिकों को 8.65% ब्याज मिल रहा है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी बैंक एफडी, स्कीम, शेयर मार्केट, आईपीओ या फंड में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews