दिवाली पर करें इन 5 शेयरों में इन्वेस्ट, इनमें मिल सकता है तगड़ा रिटर्न, चमक सकती है आपकी किस्मत, जानें

दिवाली पर करें इन 5 शेयरों में इन्वेस्ट, इनमें मिल सकता है तगड़ा रिटर्न, चमक सकती है आपकी किस्मत, जानें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिवाली के कारण शेयर बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। आज शेयर मार्केट (Share Market) में तेजी देखी गई। इसी बीच लोगों को दिवाली पिक्स (Diwali Picks 2022) की तलाश है। अंदाजा लगाया जा रहा है की भारतीय शेयर बाजार पिछली दिवाली की तरह इस दिवाली भी दुनिया के बाजारों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। विशेषज्ञों ने दीवाली के लिए कुछ खास शेयरों (Stocks) की सलाह दी है, जिसमें अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आइए जानें ऐसे कौन से शेयर हैं, जिनमें निवेश करने से आपको करीब तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।

Blue Dart Express

इस दिवाली Blue Dart Express में इन्वेस्ट करने से अगले साल तक अच्छा रिटर्न मिल सकता है। मंगलवार को ब्लू डार्ट एक्सप्रेस 8,469 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया। अनुमान लगाया जा रहा है इसके प्रति शेयर पर 36 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है।

यह भी पढ़े…CBSE Scholarship: बेटियों को मिलेगी छात्रवृति, सीबीएसई ने शुरू किए आवेदन, ये होगी शर्तें, यहाँ जानें

Tata Power Company

टाटा पॉवर कंपनी के शेयर का रेट 221 रुपये रहा। स्टॉक में इसके लिए 260 रुपये का टारगेट निर्धारित किया है। इसमें इन्वेस्ट करने पर अगले साल तक 18 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है।

Mahindra CIE Automotive

महिंद्रा सीआईई का ग्रोथ फिलहाल अच्छा देखा जा रहा है। फिलहाल Mahindra CIE Automotive के शेयर की प्राइस 304 रुपये तक है। स्टॉक में इसे 381 रुपये का टारगेट दिया है। इसमें निवेश के एक साल बाद आपको करीब 25 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है।

यह भी पढ़े…Samsung Galaxy M54 5G जल्द होगा लॉन्च, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स और बड़ी बैटरी, बेहद कम होगी कीमत

Jubilant FoodWorks

Jubilant FoodWorks फिलहाल 604 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी ने इसके शेयर के लिए 767 रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसमें इन्वेन्ट करने पर एक साल के अंदर 27 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है।

Kolte Patil Developers

मंगलवार को Kolte Patil Developers के शेयर का रेट 355 रुपये तक देखा गया है। स्टॉक में 460 रुपये के टारगेट के लिए इसे खरीद सकते हैं। इसमें 30 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।

Disclaimer: इस खबर का आधार ब्रोकरेज द्वारा दी गई जानकारी है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों का दावा नहीं करता। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews