
Investment Plan: पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम को निवेश का बेहतर विकल्प माना जाता है। सरकार का समर्थन होने के कारण इसे कई लोग सुरक्षित भी मानते हैं। इसमें निवेश के लिए 1 साल से लेकर 5 साल के टेन्योर का विकल्प मिलता है। बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह इसमें भी एक साथ पैसे जमा किए जाते हैं। वहीं रिटर्न की बात करें तो 5 साल के टीडी पर कई सरकारी बैंकों से ज्यादा रिटर्न मिल रहा है।
क्या टीडी बैंक एफडी से बेहतर?
5 साल के टाइम डिपॉजिट पर फिलहाल 7.5% रिटर्न मिल रहा है। वहीं देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई समान टेन्योर पर 7% ब्याज ऑफर कर रहा है। अन्य बैंकों की बात करें तो पंजाब नेशनल बैंक 6.50%, बैंक ऑफ बड़ौदा 6.50%, बैंक ऑफ इंडिया 6.50%, इंडियन बैंक 6.25% और केनरा बैंक 6.70% ब्याज 5 साल के एफडी पर दे रहा है। वहीं एचडीएफसी बैंक 7% और आईसीआईसीआई बैंक 7% ब्याज दे रहा है।
कौन उठा सकता है स्कीम का लाभ?
- डाकघर टाइम डिपॉजिट स्कीम के तहत 10 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति खाता खोल सकता है।
- भारतीय निवासी अकेले या संयुक्त रूप से अकाउंट खोल सकते हैं और उसे संचालित कर सकते हैं।
- माता-पिता या अभिभावक अपने बच्चों के नाम पर भी खाता खोल सकते हैं।
स्कीम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
5 वर्ष टीडी पर आयकर अधिनियम की धारा 80c के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। इसकी शुरुआत से 1000 रुपए से की जा सकती है। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती। इसमें 100 रुपए के गुणक में निवेश करना पड़ता है। स्कीम को एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच ट्रांसफर करने की सुविधा भी मिलती है।
यदि आप टाइम डिपॉजिट को समय से पहले बंद भी किया जा सकता है । स सुविधा का लाभ उठाने के लिए निवेशकों का अकाउंट पिछले 6 महीना से एक्टिव होना चाहिए। यदि निकासी 6 महीने और 1 वर्ष के बीच की जाती है तो पोस्ट ऑफिस अकाउंट की ब्याज दर के अनुसार साधारण ब्याज मिलता है। वहीं एक वर्ष के बाद निकासी करने पर ब्याज दर में दो प्रतिशत की कटौती की जाती है। निवेशक मैच्योरिटी के बाद भी स्कीम की अवधि को बढ़ा सकते हैं।
(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी स्कीम, शेयर मार्केट, एफडी या प्लान में निवेश की सलाह नहीं देता।)

