1 फरवरी शनिवार को बजट के चलते शेयर बाजार में हो सकेगा कारोबार, NSE और BSE दोनों में निवेशक कर सकेंगे ट्रेड

1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आठवां केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। वहीं इस दौरान भारतीय शेयर बाजार में कारोबार किया जाएगा। बता दें कि 1 फरवरी को शनिवार का दिन रहने वाला है, ऐसे में शनिवार पर भी शेयर बाजार खुला रहेगा।
1 फरवरी शनिवार को बजट के चलते शेयर बाजार में हो सकेगा कारोबार, NSE और BSE दोनों में निवेशक कर सकेंगे ट्रेड

यदि आप शेयर बाजार के निवेशक है, तो आपके लिए यह खबर बेहद ही महत्वपूर्ण है। दरअसल 1 फरवरी 2025 को केंद्रीय बजट खुलने के कारण शनिवार को भी शेयर बाजार चालू रहेगा। 1 फरवरी शनिवार को बजट के दिन शेयर बाजार में कामकाज हो सकेगा। बता दें कि निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी को आठवां केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। इस दौरान दोनों एक्सचेंज हमेशा की तरह सुबह 9:15 से दोपहर 3:30 तक कारोबार करेंगे।

NSE और BSE में ही नहीं बल्कि कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट भी इस दौरान कारोबार करने वाले हैं। बता दें कि आमतौर पर शनिवार और रविवार को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार नहीं किया जाता है, लेकिन केंद्रीय बजट पेश होने के कारण शनिवार को भी कारोबार किया जाएगा।

पहले भी शनिवार को बजट के चलते खोला जा चुका है शेयर बाजार

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, कि जब शनिवार को शेयर बाजार खोला गया हो। इससे पहले जब 1 फरवरी 2020 को शनिवार होने के दिन ही बजट पेश किया गया था, तो उस दौरान भी भारतीय शेयर बाजार को कारोबार के लिए खोला गया था। जबकि 28 फरवरी 2015 को भी शेयर बाजार शनिवार के दिन खोला गया था। इस दौरान भी बजट के चलते कारोबार शनिवार को रखा गया था। बजट के दौरान शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिलती है। निवेशक इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। कई शेयर उन्हें मुनाफा देकर जाते हैं, जबकि बजट के दौरान कई शेयर्स में बड़ी गिरावट देखने को मिलती है।

कैसा रहा बीते दिन का कारोबार

वहीं 23 दिसंबर सोमवार को कारोबार तेजी के साथ बंद हुआ। बीते दिन कारोबार में सेंसेक्स में 498 अंकों की तेजी नजर आई, जिसके चलते इसने अपना कारोबार 78,540 के स्तर पर बंद किया। निफ़्टी पर नजर डाली जाए तो बीते दिन हफ्ते के पहले कारोबारी दिन निफ्टी ने 165 अंक की तेजी ली और अपना कारोबार 23,753 के स्तर पर बंद किया। कारोबार के अंत तक सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में हरा निशान नजर आया। जबकि 10 में गिरावट का लाल निशान देखने को मिला। जबकि निफ्टी 50 में से 32 में हरा निशान और 18 में लाल निशान दिखाई दिया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews