IPO Alert: आज खुल गया शेपवियर बनाने वाली इस कंपनी का आईपीओ, दांव लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

IPO Alert: शेपवियर का कारोबार करने वाली कंपनी सीपीएस शेपर्स लिमिटेड (CPS Shapers Limited) से अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग आज ओपन कर दिया है। कंपनी वर्ष 2012 से महिलाओं और पुरुषों के शेपवियर की मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री कर रही है। 29 अगस्त को 11.10 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए 600,000 शेयरों को जारी किया गया है। सुबह 11:14 बजे बजे आईपीओ को 2.90 गुना सबस्क्राइब किया गया है। रीटेल कैटेगरी में सब्स्क्रिप्शन 5 गुना मिला है। बता दें कि मार्केट मेकर के लिए 5.20%, रीटेल के लिए 47.40% और अन्य कैटेगरी के लिए 47.40% शेयरों को रिजर्व किया गया है।

इन तारीखों को कर लें नोट

सीपीएस शेपर्स लिमिटेड के आईपीओ में निवेशक 31 अगस्त तक दांव लगा पाएंगे। 5 सितंबर से अलॉटमेंट शुरू होगा। 6 सितंबर को रिफन्ड प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं 8 सितंबर को लिस्टिंग को होगी।

प्राइस बैंड और लॉट साइज़

सभी शेयरों की पेशकश फ्रेश इश्यू के तौर पर होगी। ऑफरिंग का फेस वैल्यू 10 रूपये प्रति शेयर है। प्राइस 185 रुपये और लॉट साइज़ 600 शेयर्स हैं। लिस्टिंग का प्लेटफ़ॉर्म एनएसई और एसएमई है।

प्रोमोटर्स, रजिस्ट्रार और लीड मैनेजर

BigShare सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड आईपीओ का रजिस्ट्रार है। लीड मैनेजर श्रेणी शेयर्स प्राइवेट लिमिटेड है। वहीं कंपनी के प्रोमोटर्स के नाम अभिषेक कमल कुमार और राजेन्द्र कुमार हैं।

आईपीओ का उद्देश्य

इश्यू से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी सौर ऊर्जा प्रणालियों को खरीदने के लिए पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं का वित्तपोषण करने के लिए करेगी। मौजूदा विनिर्माण सुविधा और रजिस्टर्ड कार्यालय में आईटी सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने, उधार के पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान और कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण के लिए बची हुई रकम का उपयोग किया जाएगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल समान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews