IPO Alert: आज खुल गया मसाला बनाने वाली इस कंपनी का आईपीओ, 9 अगस्त तक दांव लगाने का मौका, जानें डीटेल

IPO Alert: मसाले और आटे का निर्माण करने वाली कंपनी श्रीवरी स्पाइसेस एंड फूड्स लिमिटेड (Srivari Spices And Foods Limited IPO) ने अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग आज खोल दिया है। 9 करोड़ का फंड जुटाने के लिए कुल 2,142,000 शेयरों को फ्रेश इश्यू के तौर पर जारी किया गया है। 7 अगस्त सुबह 11:16 बजे तक आईपीओ को 1.34 गुना सबस्क्राइब किया गया है। रीटेल कैटेगरी में 2.56 गुना और NII कैटेगरी में 0.25 गुना सबस्क्राइब किया गया है। निवेशक 9 अगस्त तक दांव लगा सकते हैं।

प्राइस बैंड और लॉट साइज

आईपीओ का प्राइस बैंड 40 रुपये से लेकर 42 रुपये है। लॉट साइज़ 3000 शेयर्स हैं, जिसकी कीमत  126,000 रुपये है। लिस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म एनएसई और एसएमई है। कंपनी ने एंकर निवेशकों के लिए 28.29%, मार्केट मेकर के लिए 5.04%, QIB के लिए 19.05%, NII के लिए 14.29% और रीटेल के लिए 33.33% शेयरों को रिजर्व किया है।

महत्वपूर्ण तारीखें

14 अगस्त को इश्यू का अलॉटमेंट होगा। 16 अगस्त को रिफंड्स की प्रक्रिया शुरू होगी। 18 अगस्त को लिस्टिंग होगी।

आईपीओ का उद्देश्य

कंपनी कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण और समान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल करेगी।

प्रोमोटर और रजिस्ट्रार के बारे में

राठी नारायण दास और निहा राठी कंपनी के प्रोमोटर हैं। GYR कैपिटल एड्वाइजर प्राइवेट लिमिटेड लीड मैनेजर है। वहीं BigShare Services Pvt. Ltd रजिस्ट्रार है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews