31 अगस्त को खुल गया Saroja Pharma Industries का IPO, इस दिन होगी लिस्टिंग, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी बातें

31 अगस्त को खुल गया Saroja Pharma Industries का IPO, इस दिन होगी लिस्टिंग, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी बातें

IPO Alert: सरोजा फार्मा इंडस्ट्रीज़ ने (Saroja Pharma Industries ) आज अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग ओपन कर दिया है। नवेशक 5 सितंबर तक दांव लगा पाएंगे। कंपनी स्पैशलिटी और एपीआई प्रॉडक्ट्स का कारोबार करती है। 9.11 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए 1, 084, 800 शेयरों को जारी किया है। सुबह 10:55 बजे तक ऑफरिंग को 0.08 गुना सबस्क्राइब किया गया है। रीटेल कैटेगरी में 0.25 गुना सब्स्क्रिप्शन है। बता दें कि मार्केट मेकर के लिए 5.01%, रीटेल के लिए 47.49% और अन्य के लिए 47.49% शेयरों को रिजर्व किया गया है।

आईपीओ के बारे में

आईपीओ का प्राइस 85 रुपये प्रति शेयर है। फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज़ 1600 है, जिसकी कीमत 134,400 रुपये है। लिस्टिंग प्लेटफॉर्म एनएसई और एसएमई है।

महत्वपूर्ण डेट्स

5 सितंबर को इश्यू क्लोज हो जाएगा। 8 सितटंबर को अलॉटमेंट होगा। 11 सितंबर को रिफ़ंड की प्रक्रिया शुरू होगी। 13 सितंबर को लिस्टिंग होगी।

ऑफरिंग का उद्देश्य

आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी एक विनिर्माण यूनिट स्थापित करने, सार्वजनिक निर्गम व्यय और असुरक्षित लोन चुकाने में करेगी।

प्रोमोटर, लीड मैनेजर और रजिस्ट्रार

प्रोमोर्टस की प्री-इश्यू शेयर होल्डिंग 100% है। वहीं पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 73.20% है। बीजू गोपिनाथन नायर और मनीष दशरथ कांबले कंपनी के प्रोमोटर हैं। Kfin Technologies Lmited आईपीओ का रजिस्ट्रार है। वहीं स्वातिका इनवेस्टमेंट लिमिटेड लीड मैनेजर है।

(Disclaimer:इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking शेयर मार्केट और आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews