मई महीने का अंतिम दिन आज, खुल गया इन 2 कंपनियों IPO, निवेशकों को मिलेगा दांव खेलने का मौका, जानें डीटेल

IPO Opens Today: 31 मई को दो कंपनियों ने अपना आईपीओ खोल दिया है। इस लिस्ट में कॉमरेड एप्लायंसेज लिमिटेड और सहाना सिस्टम लिमिटेड शामिल है। सहाना सिस्टम लिमिटेड आईटी से जुड़े सेवाएं प्रदान करता है। वहीं कॉमरेड एप्लायंसेज लिमिटेड एयर कूलर और इलेक्ट्रिक गीजर का उत्पादन और कारोबार करता है। दोनों ही कंपनियों का आईपीओ अलग-अलग तारीखों पर क्लोज होगा। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें-

कॉमरेड एप्लायंसेज लिमिटेड आईपीओ

Comrade Appliances Limited वर्ष 2017 से एयर कूलर और इलेक्ट्रिक गीजर का उत्पादन कर रहा है। कंपनी ने वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं और जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए अपना आईपीओ आज खोल दिया है। निवेशक 5 जून तक दांव लगा पाएंगे। अब तक इश्यू को 0.07 गुना सबस्क्राइब किया गया है। रीटेल सब्स्क्रिप्शन 0.15 गुना है। इसकी लिस्टिंग 13 जून को बीएसई और एसएमई पर होगी। 12.30 करोड़ का फंड जुटाने के लिए कुल 2,278,000 शेयरों को फ्रेश इश्यू के तौर पर जारी किया गया है। प्राइस बैंड 52 रुपये से लेकर 54 रुपये प्रति शेयर है। वहीं लॉट साइज़ 2000 शेयर्स हैं। Bigshare Services Pvt Ltd ऑफरिंग का रजिस्ट्रार है।

सहाना सिस्टम लिमिटेड आईपीओ

Sahana System Limited ने आज अपना खोल दिया है। निवेशक 2 जून तक दांव लगा पाएंगे। कंपनी आईटी से जुड़े सेवाओं को प्रदान करने का कारोबार करता है। ग्राफिक डिजाइनिंग, एसईओ, डिजिटल मार्केट, वेबसाइट और अन्य सेवाएं उपलब्ध करता है। 11:27 बजे तक आईपीओ को 0.04 गुना सबस्क्राइब किया गया है। रीटेल कैटेगरी में 0.07 और QIB में 0.10 गुना सब्स्क्रिप्शन मिला है। 32.74 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए कंपनी ने कुल 2,425, 000 शेयरों को फ्रेश इश्यू के तौर पर जारी किया है। प्राइस बैंड 132 रुपये से लेकर 135 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज़ 1000 Shares हैं। इश्यू से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी ईवी चार्जिंग स्टेशन को इन्स्टॉल करने के लिए करेगी। इसके अलावा वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं, जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों और इश्यू के खर्चों की पूर्ति के लिए भी जुटाई गई रकम का इस्तेमाल किया जाएगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews