IPO 2023: 24 मई को खुल गया इन 2 कंपनियों का आईपीओ, करोड़ों का फंड जुटाने का है लक्ष्य, यहाँ जानें डीटेल

IPO 2023: 24 मई यानि आज ग्रे मार्केट में दो कंपनियों ने अपना आईपीओ खोल दिया है। दोनों एक दिन क्लोज भी होंगे, जिसके लिए 26 मई 2023 की तारीख निर्धारित की गई है। इस लिस्ट में प्रोवेंटस एग्रोकॉम लिमिटेड और हेमंत सर्जिकल इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड शामिल हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें-

प्रोवेंटस एग्रोकॉम लिमिटेड आईपीओ

Proventus Agrocom Limited एक हेल्थ फूड ब्रांड कंपनी है, जो वर्ष 2025 से इस कारोबार में जुटी हुई है। ड्राइ फ्रूट्स, नट्स, बेरिज और सीड्स इसे प्रोडक्ट्स में शामिल हैं। वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं की पूर्ति और जनरल कॉर्पोरेट कारणों से कंपनी ने आज अपना आईपीओ खोल दिया है। कुल 902,000 शेयरों को 69.54 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए जारी किया है। जिसमें 51 करोड़ रुपये के 671,853 शेयरों को फ्रेश इश्यू के तौर पर जारी किया गया है। वहीं बाकी शेयरों को ऑफर फॉर सेल के तहत जारी किया गया है। इश्यू का प्राइस बैंड 771 रुपये प्रति शेयर है। वहीं लॉट साइज़ 160 शेयर्स हैं। इसकी लिस्टिंग 5 जून 2023 को होगी। आईपीओ के प्रोमोटर दुर्गा प्रसाद झवार, दीपक कुमार अग्रवाल, शालीन संजीव खन्ना और श्री जेएमडी इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स LLP हैं।

हेमंत सर्जिकल इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड आईपीओ 

Hemant Surgical Industries Limited का आईपीओ भी आज खुल चुका है। कंपनी वर्ष 1989 से मेडिकल इक्विपमेंट्स और डिस्पोजल्स का उत्पादन, इम्पोर्ट और कारोबार कर रही है। 24.84 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए कंपनी ने 2,760,000 शेयरों को फ्रेश इश्यू के तौर पर जारी किया है। आईपीओ का प्राइस बैंड 85 रुपये से लेकर 90 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज़ 1600 शेयर्स हैं।  इश्यू में QIB के लिए 26.46%, NII के लिए 27.18% और रीटेल के लिए 46.36% रिजर्व है। मार्केट मेकर के 144,000 इक्विटी शेयरों को भी एनआईआई में शामिल है। इश्यू की लिस्टिंग 5 जून को होगी। आज सुबह 11.37 बजे तक आईपीओ को 0.46 गुना सबस्क्राइब किया गया है। रीटेल में सबस्क्रिब्शन 0.88 गुना हुआ है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews