IPO Alert: आज खुल गया इन 2 कंपनियों का आईपीओ, 8 सितंबर तक खेलें दांव, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी बातें

IPO Alert: आज खुल गया इन 2 कंपनियों का आईपीओ, 8 सितंबर तक खेलें दांव, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी बातें

IPO Alert: 6 सितंबर यानि आज एक ही दिन दो कंपनियों ने अपना-अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग ओपन कर दिया है। कहां पैकेजिंग लिमिटेड और ज्यूपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स लिमिटेड के आईपीओ में निवेशक 8 सितंबर तक दांव खेल सकते हैं। दोनों का लिस्टिंग प्लेटफॉर्म बीएसई और एनएसई है। दोनों कंपनियों ने इश्यू की लिस्टिंग 18 सितंबर को होगी।

ज्यूपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स लिमिटेड आईपीओ

ज्यूपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स लिमिटेड (Jupiter Life Line Hospitals Limited) ने 869.08 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए 11,824, 163 शेयरों को जारी किया है। फ्रेश इश्यू के तौर 7,374,163 शेयर जारी हुए हैं। वहीं ऑफर फॉर सेल के तौर पर 4,450,000 शेयरों को जारी किया गया है। सुबह 11:21 बजे तक इश्यू को 0.20 गुना सबस्क्राइब किया गया है। कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स के लिए 29.80%, QIB के लिए 20.53%, NII के लिए 14.90%, और रीटेल निवेशकों के लिए 34.77% शेयरों को रिजर्व किया गया है। प्राइस बैंड 695 रुपये से लेकर 735 रुपये तक है। लॉट साइज़ 20 शेयर्स हैं। आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी और समाग्री सहायक कंपनी द्वारा बैंकों से लिए उधर का पूर्ण या आंशिक भुगतान पुनर्भुगतान और समान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए किया जाएगा।

कहां पैकेजिंग लिमिटेड आईपीओ

कहां पैकेजिंग लिमिटेड (Kahan Packaging Limited) ने आज आईपीओ खोल दिया है। सुबह 11:33 बजे तक इसे 13.30 गुना सबस्क्राइब किया जा चुका है। कंपनी मे 5.76 करोड़ का फंड जुटाने के लिए 720,000 शेयरों को जारी किया है। मार्केट मेकर के लिए 5.56%, रीटेल के लिए 47.33 फीसदी और अन्य के लिए 47.11 फीसदी शेयरों को रिजर्व किया गया है। प्रोमोटर्स की प्री-इश्यू शेयर होल्डिंग 99.95% है, वहीं परोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 73.49% है। प्राइस 80 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज़ 1600 शेयर्स हैं। आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं और समान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जाएगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल समान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews