17 फरवरी को खुलेगा इन 2 कंपनियों का IPO, मिलेगा मुनाफा कमाने का शानदार मौका

17 फरवरी को खुलेगा इन 2 कंपनियों का IPO, मिलेगा मुनाफा कमाने का शानदार मौका

Upcoming IPO: यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें ग्रे मार्केट में निवेश करने की इच्छा है। तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है। 17 फरवरी यानि कल दो कंपनियां अपना आईपीओ ओपन करने जा रही हैं। जिसमें निवेशक 21 फरवरी तक दांव लगा पाएंगे। कंपनियों के नाम Sealmatic India Limited और Macfos Limited है। आइए इनसे जुड़ी जानकारियों को विस्तार से जानें:-

Sealmatic India Limited

कंपनी साल 2009 से मैकेनिकल सिल्स और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स की डिज़ाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग कर रही है। भारत के बाहर भी इसका कारोबार है। प्लांट और मशीनरी की खरीददारी, प्रोडक्ट्स के विकास, मार्केटिंग और अन्य जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के साथ कंपनी अपना आईपीओ ला रही है, जो 17 फरवरी को खुलेगा। इसकी प्राइस बिन्द 220 रुपये से लेकर 225 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी 56 करोड़ रुपये के कुल 2,499,600 शेयरों को जारी करेगी, जिसमें से 1,850,000 शेयर्स फ्रेश इश्यू होंगे। प्रत्येक लॉट में 600 शेयरों को शामिल किया गया है। निवेशक 1 लॉट की बोली लगा पाएंगे। इसकी लिस्टिंग 1 मार्च तक बीएसई और एसएमई पर होगी।

Macfos Limited

इस कंपनी का आईपीओ भी कल खुलने जा रहा है। यह एक ई-कॉमर्स कंपनी है, जो 2017 से इस क्षेत्र में काम कर रही है। मैकफॉस लिमिटेड 23.74 करोड़ रुपये के 2,328, 000 शेयरों को जारी करेगी। इसका प्राइस बैंड 96 रुपये से लेकर 102 रुपये है। निवेशक एक लॉट की बोली लगा पाएंगे, जिसमें 1200 शेयरों को शामिल किया गया है। इसकी लिस्टिंग 1 मार्च को बीएसई और एसएमई पर हो सकती है।

(Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews