17 मार्च को खुलेगा इन 2 कंपनियों का IPO, निवेशकों को मिलेगा मुनाफा कमाने का अवसर, जानें डिटेल्स

17 मार्च को खुलेगा इन 2 कंपनियों का IPO, निवेशकों को मिलेगा मुनाफा कमाने का अवसर, जानें डिटेल्स

Upcoming IPO: इस सप्ताह कई कंपनियों ने अपना आईपीओ ऑपन किया है। कुछ अब भी बाकी हैं। 17 मार्च को दो कंपनियां अपना आईपीओ लाने जा रही हैं। यदि आप भी ग्रे मार्केट में निवेश करने की इच्छा रखते हैं। तो यह आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। इन कंपनियों के नाम Dev Labtech Venture Limited और Command Polymer Limited  है। दोनों कंपनियों के आईपीओ 21 मार्च को क्लोज होंगे।

देव लैबटेक वेन्चर लिमिटेड आईपीओ

यह कंपनी लैब ग्रोन डायमंड और गहनों का उत्पादन और कारोबार करती है। जिसका आईपीओ 17 मार्च को जारी किया जाएगा। 21 मार्च को यह बंद भी हो जाएगा। ऑफरिंग के जुटाए गए रकम का इस्तेमाल पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं, समान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों और इश्यू के खर्चों की पूर्ति करने के लिए किया जाएगा। 11.2 करोड़ रुपये कलेक्ट करने का टारगेट निर्धारित किया गया है। कुल 2,200,00 शेयरों को जारी किया जाएगा। आईपीओ का प्राइस बैंड 51 रुपये प्रति शेयर है। निवेशक 1 लॉट की नोली लगा सकते हैं, जिसमें 2000 शेयरों को शामिल किया गया है। 28 मार्च को इसकी लिस्टिंग होगी।

कमांड पॉलीमर लिमिटेड आईपीओ

पॉलीमर बेस्ड प्रोडक्ट के उत्पादन और मार्केटिंग से जुड़ी ये कंपनी भी 17 मार्च को अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग ला रही है। निवेशक 21 मार्च तक इसमें दांव लगा पाएंगे। कुछ 7.09 करोड़ रुपये कमाने का टारगेट निर्धारित किया गया है। जिसके लिए 2,532,000 शेयरों की पेशकश होगी। प्राइस बैंड 28 रुपये प्रति शेयर है। ऑफरिंग की लिस्टिंग 29 मार्च को हो सकती है। प्रत्येक इन्वेस्टर 1 लॉट की बोली लगा पाएंगे, जिसमें 4,000 शेयरों को शामिल किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews