आज खुल गया इस कंपनी का IPO, 19 जनवरी तक खेल सकते हैं दांव, 13.05 करोड़ है इश्यू साइज़, जानें डीटेल

आज खुल गया इस कंपनी का IPO, 19 जनवरी तक खेल सकते हैं दांव, 13.05 करोड़ है इश्यू साइज़, जानें डीटेल

स्टॉक मार्केट में आज एग्रोकेमिकल कंपनी का IPO खुल चुका है। कंपनी का नाम Aristo Bio-Tech And Lifesciene Limited है। निवेशक 19 जनवरी तक दाँव लगा सकते हैं। यह कंपनी अलग-अलग प्रकार के कीटनाशक और खाद का उत्पादन, सप्लाइ और बिक्री करती है। अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग से कंपनी 13.05 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट रखती है। प्राइज़ बैंड 72 रुपये प्रति शेयर ही। कुल 18,12,800 शेयर्स को जारी किया है।

निवेशक एक लॉट की बोली लगा सकते हैं। प्रत्येक लॉट में 1600 शेयर्स मिलते हैं। इश्यू का 50 प्रतिशत भाग वर्थ इंडिविजुअल (HNI) के लिए और बाकी का 50 प्रतिसजत रीटेल निवेशकों के लिए रिजर्व किया गया है। जमा की गई राशि में 935.22 लाख रुपये कंपनी के कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में लगाया जाएगा। 250 लाख रुपये जनरल को-ऑपरैट कार्यों और 120 लाख रुपये इश्यू चार्जेस को कवर करने में खर्च किया जाएगा। आईपीओ का फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है।

24 जनवरी को आईपीओ का अलॉटमेंट का बेसिस होगा, 26 जनवरी को शेयर्स के क्रेडिट को डीमैट किया जाएगा। उसके बाद 27 जनवरी 2023 को इसकी लिस्टिंग एनएसई पर होगी। इसमें प्रमोटर की पोस्ट इश्यू शेयर होल्डींग 73.37 प्रतिशत है। नरेंद्र सिंह बरहाट कुसुम नरेंद्र सिंह बरहाट और केतनकुमार हरकांतभाई जोशीकंपनी के प्रोमोटर हैं। कंपनी का कारोबार देश के 20 राज्यों में फैला हुआ। साथ ही दुनिया के 15 देशों में भी इसका कारोबार है, बेल्जियम, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, कॉम्बोडिया , जर्मनी और अन्य देशों में हैं।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम या योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews