आज खुल गया इन 2 कंपनियों का IPO, 14 अगस्त तक दांव खेलने का मौका, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी बातें

आज खुल गया इन 2 कंपनियों का IPO, 14 अगस्त तक दांव खेलने का मौका, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी बातें

IPO Alert: 10 अगस्त यानि आज दो कंपनियों ने एक साथ अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (Initial Public Offering) खोल दिया है। इन कंपनियों के नाम शेल्टर फार्मा लिमिटेड (Shelter Pharma Limited) और टीवीएस सप्लाइ चैन सॉल्यूशन्स लिमिटेड (TVS Supply Chain Solutions Limited) है। आईपीओ की क्लोजिंग डेट भी एक है, 14 अगस्त को तक निवेशक दांव खेल सकते हैं। दोनों इश्यू की लिस्टिंग 23 अगस्त को होगी।

टीवीएस सप्लाइ चैन सॉल्यूशन्स आईपीओ

यह कंपनी इंटरनेशनल संस्थानों, सरकारी विभागों और बड़े-मिडिल साइज़ कारोबार को मैनेजमेंट की सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी ने 880 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए कुल 44,670, 051 शेयरों को जारी किया है। ऑफर सेल फॉर से तहत 14,213,198 और फ्रेश इश्यू के तौर पर 30,456,853 शेयरों को जारी किया गया है। फेस वैल्यू 1 रुपये है। प्राइस बैंड 187 रुपये से लेकर 197 रुपये है। वहीं लॉट साइज़ 76 शेयर्स हैं। सुबह 10:13 बजे ताज आईपीओ को 0.02 गुना सबस्क्राइब किया गया है।

बता दें कि QIB के लिए 75%, NII के लिए 15% और रीटेल के लिए 10% शेयरों को रिजर्व किया गया है। लिस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म बीएसई और एनएसई है। प्रोमोटर्स की प्री-इश्यू शेयर होल्डिंग 46.65% और पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 41.6% है। टीवीएस मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड, टी.एस राजम रबर्स प्राइवेट लिमिटेड और धीनरामा मोबिलिटी सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रोमोटर्स हैं।

शेल्टर फार्मा लिमिटेड आईपीओ

हर्बल प्रॉडक्ट्स की मन्युफैक्चरिंग कंपनी ने आज अपना इनशीयल पब्लिक ऑफरिंग खोल दिया है। 16.03 करोड़ रुपये जुटाने के लक्ष्य के साथ 3,816,000 शेयरों को जारी किया गया है। लॉट साइज़ 3000 शेयर्स हैं। प्राइस 42 प्रति शेयर और फेस वैल्यू 10 रुपये है। प्री-इश्यू शेयर होल्डिंग 84.92% और पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 56.89% है। इश्यू से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं और जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए करेगी। सुबह 10:22 बजे तक आईपीओ को 0.04 गुना सबस्क्राइब किया गया है। रीटेल के लाइ 50% शेयरों को रिजर्व किया गया है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews