आज खुल गया 7 कंपनियों को IPO, करोड़ों का फंड जुटाने का लक्ष्य, 27 सितंबर तक लगाएं दांव, जानें डीटेल

आज खुल गया 7 कंपनियों को IPO, करोड़ों का फंड जुटाने का लक्ष्य, 27 सितंबर तक लगाएं दांव, जानें डीटेल

IPO Alert: 25 सितंबर यानि आज ग्रे मार्केट में रौनक देखने को मिल रही है। एक ही दिन 7 कंपनियों ने अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग खोल दिया है। खास बात यह है कि सभी आईपीओ में निवेशक 27 सितंबर रक दांव लगा सकते हैं। इस लिस्ट में अपडेटर सर्विसेस लिमिटेड, न्यूजैसा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, इन्सपायर फिल्म्स लिमिटेड, अरेबियन पेट्रोलियम लिमिटेड, साक्षी मेडटेक एंड पैनल लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और डीजीकोर स्टूडियोज लिमिटेड शामिल हैं। आइए एक-एक कर इनके बारे में जानें-

अपडेटर सर्विसेस लिमिटेड आईपीओ

मैनेजमेंट और बिजनेस सपोर्ट सेवाएं प्रदान करने वाली इस कंपनी 640 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए 21,333,333 शेयरों को पेश किया है। ऑफर फॉर सेल के तहत 8,000,000 शेयरों को जारी किया गया है। 9 अक्टूबर को लिस्टिंग होगी। लिस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म बीएसई और एनएसई है। दोपहर 12:23 बजे तक आईपीओ को 0.03 गुना सबस्क्राइब किया गया है। प्राइस बैंड 280 रुपये से 300 रुपये है। लॉट साइज़ 50 शेयर्स हैं।

इन्सपायर फिल्म्स लिमिटेड आईपीओ

टेलीविजन और डिजिटल कंटेन्ट का क्रीऐशन, प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और एक्जीबीशन करने वाली इस कंपनी ने 21.23 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए 3,598,000 शेयरों को जारी किया है। लिस्टिंग प्लेफॉर्म एनएसई और एसएमई है। प्राइस बैंड 56 रुपये से 59 रुपये है और लॉट साइज़ 2000 शेयर्स हैं। आज दोपहर 12:28 बजे तक आईपीओ को 1.89 गुना सबस्क्राइब किया गया है।

अरेबियन पेट्रोलियम लिमिटेड आईपीओ

इस कंपनी ने 2, 892, 000 शेयरों को 20.24 करोड़ रुपये जुटाने के लक्ष्य के साथ जारी किया है। प्राइस 70 रुपये और लॉट साइज़ 2000 शेयर्स हैं। 9 अक्टूबर को लिस्टिंग होगी। दोपहर 12:34 बजे तक 0.12 गुना सबस्क्राइब किया गया है।

न्यूजैसा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड आईपीओ 

न्यूजैसा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने 39.93 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए 8,496,000 शेयरों को जारी किया है। इश्यू का प्राइस बैंड 44 रुपये से लेकर 47 रुपये है। लॉट साइज़ 3000 शेयर्स हैं। इसकी लिस्टिंग देत भी 9 अक्टूबर है। दोपहर 12:38 बजे तक आईपीओ को 0.11 गुना सबस्क्राइब किया गया है।

साक्षी मेडटेक एंड पैनल लिमिटेड आईपीओ

इस कंपनी ने 45.16 करोड़ का फंड जुटाने के लिए 4,656,000 शेयरों को जारी किया है। लिस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म एनएसई और एसएमई है। आईपीओ की लिस्टिंग 6 अक्टूबर को होगी। प्राइस बैंड 92 रुपये से 97 रुपये है। लॉट साइज़ 1200 शेयर्स हैं। दोपहर 12:40 तक आईपीओ को 0.40 गुना सबस्क्राइब किया गया है।

जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड आईपीओ

Refurbished इलेक्ट्रॉनिक्स का करोबार करने वाली इस कंपनी ने 39.93 करोड़ रुपये जुटाने के लक्ष्य के साथ 8,496,000 शेयरों को जारी किया है। लॉट साइज़ 300 शेयर्स और प्राइस बैंक 44-47 रुपये है। आईपीओ की लिस्टिंग 9 अक्टूबर को होगी। दोपहर 12:44 बजे तक इश्यू को 0.11 गुण सबस्क्राइब किया गया है।

डीजीकोर स्टूडियोज लिमिटेड आईपीओ

विजुअल एफेक्ट्स की सेवाएं प्रदान करने वाली इस कंपनी ने 21.56 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 1, 260,800 शेयरों को जारी किया है। प्राइस बैंड 168 रुपये से 171 रुपये है। लॉट साइज़ 800 शेयर्स हैं। दोपहर 12:48 बजे तक इसे 6.09 गुना सबस्क्राइब किया गया है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News आईपीओ या शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews