Upcoming IPO: ये सरकारी कंपनी जल्द खोलेगी आईपीओ, मर्चेन्ट बैंकर्स से मंगाई बोली, जानें यहाँ

Upcoming IPO: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (IREDA IPO) भारत सरकार द्वारा संचालित होने वाली एक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी है। जो अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग लाने की तैयारी में जुटी हुई है। आईपीओ के तहत कंपनी करीब 25 फीसदी हिस्सेदारी को बेचने वाली है। जिसकी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) ने इरेडा के इश्यू से संबंधित प्रक्रिया के लिए मर्चेन्ट बैंकर्स से बोली मंगाई है।

तीन मर्चेन्ट बैंकरों की नियुक्ति की तैयारी

इरेडा के आईपीओ के लिए सरकार तीन मर्चेन्ट बैंकरों की नियुक्ति कर सकती है। 28 अप्रैल से इसके लिए बोलियाँ भी शुरू हो सकती है। वहीं टेंडर ऑफर के मुताबिक SEBI के पास रजिस्टर्ड पहली कैटेगरी के मर्चेन्ट बैंकर अकेले या कंसोर्टियम बनाकर अपनी दावेदारी की पेशकश कर सकते हैं। इसमें भाग लेने के लिए मर्चेन्ट बैंकर के पास पब्लिक ऑफरिंग के संचालन से संबंधित अनुभव होना अनिवार्य होगा।

कंपनी के बारे में

इरेडा मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एण्ड रिन्यूएबल एनर्जी (MNRE) के अंतर्गत काम करती है। यह प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत संस्था है, जो नवीनकरणीय ऊर्जा से जुड़े परियोजनाओं को फंड प्रवाइड करती है। मार्च 2023 कैबिनेट कमिटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स ने कंपनी में सरकारी हिस्सेदारी की आंशिक बिक्री के लिए आईपीओ को हरी झंडी दिखाई थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews