January Banks holiday 2024 : सभी बैंक खाता धारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लें क्योंकि 15 से 31 जनवरी के बीच 10 दिन बैंक बंद रहने वाले है, ऐसे में कई काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन चेकबुक और पासबुक के काम के लिए परेशानी हो सकती है।
चेकबुक-पासबुक के काम हो सकते है प्रभावित
दरअसल, 15 से 31 जनवरी में दूसरे चौथे शनिवार, रविवार, पोंगल, मकर संक्रांति और 26 जनवरी जैसे फेस्टिवल को बैंक में अवकाश के चलते कोई कामकाज नहीं होगा, ऐसे में लगातार 10 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसके चलते काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है लेकिन चेकबुक और पासबुक के कामों पर असर पडे़गा।
बैंक बंद होने पर ऑनलाइन सेवाओं की ले सकते है मदद
- बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग ले सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।
- UPI के द्वारा भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं, वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।
क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं। पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं। - बता दे कि आरबीआई बैंक हॉलिडेज को तीन कैटेगिरी बांटता है, जिसमें हॉलिडे अंडर नेगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट्स एक्ट, हॉलिडे अंडर नेगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट्स एक्ट एंड रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे और बैंक क्लोजिंग ऑफ अकाउंट्स शामिल हैं।
जानें जनवरी में किस राज्य में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
- 15 जनवरी 2024 सोमवार पोंगल तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तिरुवल्लुवर दिवस तमिलनाडु
- 16 जनवरी 2024 मंगलवार टुसू पूजा पश्चिम बंगाल और असम
- 17 जनवरी 2024 बुधवार गुरु गोविंद सिंह जयंती कई राज्य
- 21 जनवरी – रविवार
- 23 जनवरी 2024 मंगलवार नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती कई राज्य
- 25 जनवरी 2024 गुरुवार राज्य दिवस हिमाचल प्रदेश
- 26 जनवरी 2024 शुक्रवार पूरे भारत में गणतंत्र दिवस पर छुट्टी
- 27 जनवरी 2024 शनिवार, चौथा शनिवार
- 28 जनवरी- रविवार
- 31 जनवरी 2024 बुधवार मी-डैम-मी-फी असम
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

