जेफ बेजोस ने अमेज़न के शेयर बेचे, 1.2 करोड़ शेयरों की कुल कीमत लगभग 2 अरब डॉलर से ज्यादा

जेफ बेजोस ने अमेज़न के शेयर बेचे, 1.2 करोड़ शेयरों की कुल कीमत लगभग 2 अरब डॉलर से ज्यादा

Jeff Bezos sold Amazon shares: अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए कंपनी के 1.2 करोड़ शेयर्स बेचे दिए हैं, जानकारी के अनुसार इसकी कुल कीमत दो अरब डॉलर यानि (करीब 16 हजार करोड़ रुपए) से ज्यादा बताई जा रही है। ये शेयर्स बेजोस ने बुधवार को बेचे, जो कि 2021 के बाद यह पहली बार है जब बेजोस ने शेयर बेचे है।

शेयर बेचने का योजना: 5 करोड़ शेयरों की बेचे जाने की योजना

इससे पहले 2 फरवरी को, अमेज़न ने जानकारी साझा की थी की जेफ बेजोस कंपनी के 5 करोड़ शेयरों को अगले 12 महीनों में बेचने की सोच रहे हैं। वहीँ इस दौरान अमेजन ने इन शेयरों की कुल कीमत लगभग 9 अरब डॉलर बताई है, साथ इस योजना को 31 जनवरी, 2025 तक पूरी करने की जानकारी साझा की थी।

बेजोस की शेयर बिक्री का इतिहास:

आपको बता दें इससे पहले जेफ बेजोस ने साल 2002 से 2021 तक लगभग कंपनी के 30 अरब डॉलर से ज्यादा के शेयर बेच दिए हैं, जानकारी के अनुसार जिसमें सबसे ज्यादा शेयर बिकने वाले साल 2020 और 2021 थे। जानकारी के मुताबिक तकरीबन इन दोनों सालों में कुल 20 अरब डॉलर की कीमतके शेयर बेचे जा चुके है।

अमेज़न की शुरुआत:

आपको जानकर हैरानी होगी की जेफ बेजोस ने इंटरनेट पर कुछ किताबें बेचकर ही अमेज़न की शुरुआत की थी, और कंपनी को विश्वसनीयता और विशालता में ले जाने में सफल रहे हैं। बेजोस ने हाल ही में बताया कि उन्होंने 1994 में अमेज़न की स्थापना की थी, और उन्होंने 5 जुलाई 2021 को अमेज़न के सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews