OTT प्रेमियों के लिए Jio ने लॉन्च किया शानदार प्लान, यहां जानें इसके बेनिफिट्स

टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए एक जबरदस्त पैकेज लॉन्च किया है। इस खबर में हम आपको इस पैकेज की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
OTT प्रेमियों के लिए Jio ने लॉन्च किया शानदार प्लान, यहां जानें इसके बेनिफिट्स

भारत की सबसे चर्चित टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने हाल ही में अपने यूजर्स को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल लंबे समय से महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान ग्राहकों के लिए जियो ने एक नया और खास प्लान लॉन्च किया है। जानकारी के अनुसार इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डेटा के साथ 13 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

इसके अलावा, इस प्लान में और भी कई आकर्षक फायदे शामिल किए गए हैं, जो कई ग्राहकों को लुभा रहें हैं। वहीं इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। चलिए इस खबर में जानते हैं जियो के इस नए ऑफर की पूरी जानकारी।

जानिए क्या है Jio का नया प्लान

बता दें कि रिलायंस जियो ने अपने इस नए प्लान की कीमत 448 रुपये निर्धारित की है। दरअसल इस प्लान के तहत, यूजर्स को 28 दिनों की अवधि के लिए प्रतिदिन 2GB डेटा उपलब्ध होगा। इसके साथ ही, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी दी जाएगी। वहीं इसके अलावा, इस प्लान में यूजर्स JioTV का भी लाभ उठा सकेंगे।

कौन-कौन से OTT ऐप्स होंगे शामिल?

जानकारी के मुताबिक इस प्लान के तहत ग्राहकों को SonyLIV, JioCinema, ZEE5, Lionsgate Play, SunNXT, Discovery+, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Hoichoi, FanCode, और Chaupal जैसे प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा। वहीं इसके अतिरिक्त, यूजर्स को JioCloud की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

इतने दिन की मिलेगी वैधता

दरअसल रिलायंस जियो के 448 रुपये वाले इस प्लान की वैधता 28 दिनों की रहेगी। वहीं इस प्लान में हर दिन 2GB डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड 5G डेटा भी प्रदान किया जाएगा। हालांकि, कुछ लोग इस प्लान की 28 दिनों की अवधि को देखते हुए इसे महंगा और प्रीमियम प्लान भी मान सकते हैं। लेकिन यदि आप ओटीटी कंटेंट के प्रेमी हैं, तो यह प्लान आपके लिए एक शानदार प्लान साबित हो सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews