Jio Recharge Plan: अब BSNL ही नहीं Jio का रिचार्ज प्लान भी मिलेगा इतना सस्ता, मात्र इतने रुपये में होगा 11 महीनों का रिचार्ज

Jio Recharge Plan: भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी, जियो, ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया किफायती रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिससे यूज़र्स महंगे प्लान्स की परेशानी से बच सकेंगे। इस खबर में हम आपको सस्ते प्लान के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
Jio Recharge Plan: अब BSNL ही नहीं Jio का रिचार्ज प्लान भी मिलेगा इतना सस्ता, मात्र इतने रुपये में होगा 11 महीनों का रिचार्ज

Jio Recharge Plan: जुलाई में, भारत की प्रमुख निजी टेलीकॉम कंपनियों ने प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर ग्राहकों को बड़ा झटका दिया था। दरअसल एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और जियो ने अपने-अपने प्लान्स की कीमतों में 25% तक की वृद्धि की थी। इन महंगे प्लान्स के बीच, जियो ने अपने ग्राहकों को राहत देने के लिए एक नया और किफायती प्लान लॉन्च किया है।

यह है जियो का सस्ता प्लान:

दरअसल जियो ने अपने ग्राहकों के लिए 1899 रुपये का एक नया किफायती प्लान पेश किया है, जिसमें 336 दिनों की वैधता मिलती है। यानी, 1899 रुपये में लगभग 11 महीने की सेवा पाई जा सकती है। जानकारी के अनुसार इस प्लान में जियो अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 एसएमएस की सुविधा देता है।

इसके अतिरिक्त, इस प्लान में 24GB इंटरनेट डेटा भी शामिल है। दरअसल यह प्लान उन ग्राहकों के लिए बिल्कुल सही है जो कम डेटा उपयोग करते हैं और लंबी वैधता के साथ एक बजट फ्रेंडली रिचार्ज प्लान चाहते हैं।

दरअसल इस प्लान की मासिक औसत लागत 172 रुपये है, जो उपयोगकर्ताओं के लिए एक बढ़िया सौदा हो सकता है। हालांकि, जो यूज़र्स ज्यादा डेटा की आवश्यकता रखते हैं, उनके लिए यह प्लान उपयुक्त नहीं होगा। इसके साथ ही, इस प्लान में यूज़र्स को जियो टीवी और जियो सिनेमा का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

हालांकि अब देखना होगा कि जियो के इस किफायती प्लान के बाद एयरटेल और वोडाफोन आइडिया भी अपने ग्राहकों के लिए इसी तरह के सस्ते प्लान पेश करते हैं या नहीं। दूसरी तरफ, प्राइवेट कंपनियों से असंतुष्ट ग्राहकों को बीएसएनएल अपनी ओर आकर्षित करने में जुटा है। बीएसएनएल ने पिछले महीने लाखों नए ग्राहकों को जोड़ा है और अपनी सेवाओं में लगातार सुधार कर रहा है। ग्राहकों को सस्ते प्लान्स का लुभावना प्रस्ताव भी दिया जा रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews