Bank Holiday 2023 : फटाफट निपटा लें जरूरी काम, जुलाई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैकिंग संबंधित काम होंगे प्रभावित!

bank holiday 2025

July Bank Holidays 2023 : सभी बैंक यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो जल्द से जल्द पूरा कर लीजिए, क्योंकि जून की तरह जुलाई में भी 14 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिससे बैंकिंग संबंधित कई काम प्रभावित हो सकते है, हाालंकि ऑनलाइन सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है।

भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, शनिवार रविवार समेत जुलाई में बैंकों में कुल 15 दिन छुट्टियां होंगी, इसमें से कुछ छुट्टियां देशभर के बैंकों पर लागू होगा तो कुछ राज्य और क्षेत्र विशेष पर। लगातार बैंक बंद रहने से आपके चेक बुक पास बुक समेत सभी बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी

UPI के द्वारा भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं, वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं। वही पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।

Bank Holiday In July 2023

  1. 2 जुलाई रविवार
  2. 5 जुलाई 2023- बुधवार – गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती – जम्मू-कश्मीर
  3. 6 जुलाई 2023 – गुरुवार – एमएचआईपी डे – मिजोरम
  4. 8 जुलाई 2023 – शनिवार – दूसरा शनिवार – सभी राज्यों में
  5. 9 जुलाई रविवार
  6. 11 जुलाई 2023 – गुरुवार – केर पूजा – त्रिपुरा
  7. 13 जुलाई 2023 – गुरुवार – भानु जयंती – सिक्किम
  8. 16 जुलाई रविवार
  9. 17 जुलाई 2023 – सोमवार – यू टिरोट सिंग डे – मेघालय
  10. 22 जुलाई 2023 – शनिवार – चौथा शनिवार – सभी राज्यों में
  11. 23 जुलाई रविवार
  12. 29 जुलाई 2023 – शनिवार – मुहर्रम – लगभग सभी राज्यों में
  13. 30 जुलाई रविवार
  14. 31 जुलाई 2023 – सोमवार – शहीदी दिवस – हरियाणा एवं पंजाब
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews