बैंक की छुट्टियां 2024 : जल्द निपटा लें सारे काम, 15 से 30 जून के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित कार्य हो सकते है प्रभावित

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार 15 जून को आइजोल और भुवनेश्वर में बैंकों में YMA डे और राजा संक्रांति के कारण बैंक बंद रहेंगे, 16 जून को रविवार और 17 को बकरीद के चलते कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं।
bank holiday 2024

Bank Holidays 2024

June Bank Holiday 2024 : बैंक यूजर्स के लिए काम की खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लें क्योंकि 15 से 30 जून के बीच कई दिन बैंक बंद रहने वाले है। इसमें चौथे शनिवार, बकरीद (Bakrid 2024),वट सावित्री व्रत जैसे त्‍योहारों के साथ साप्ताहिक छुट्टियां शामिल है। इसके अलावा 15 जून से लेकर 18 जून तक भी कई राज्यों में लगातार तीन दिन बैंकों में छुट्टी रहने वाली है ।बैंक बंद रहने के चलते चेकबुक और पासबुक समेत कई काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी, जिनका आप उपयोग कर सकते है।

इन शहरों में 15 से 18 जून के बीच 3 दिन बैंक बंद

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार 15 जून को आइजोल और भुवनेश्वर में बैंकों में YMA डे और राजा संक्रांति के कारण बैंक बंद रहेंगे। 16 जून को रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 17 जून 2024 को बकरीद के कारण अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, नागपुर, पणजी, रायपुर, पटना, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे. 18 जून को जम्मू और श्रीनगर में बैंक बकरीद के कारण बंद रहेंगे।

जून में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 15 जून रज संक्रांति आइजोल-भुवनेश्वर
  • 16 जून रविवार सभी जगह
  • 17 जून बकरीद /ईद-उल-अजहा सभी जगह
  • 18 जून बकरीद/ईद-उल-अजहा जम्मू और श्रीनगर
  • 21 जून शुक्रवार- वट सावित्री व्रत के कारण कई राज्यों में ।
  • 22 जून चौथा शनिवार सभी जगह
  • 23 जून रविवार सभी जगह
  • 30 जून 2024- रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद ।

इन ऑनलाइन सेवाओं की ले सकते है हेल्प

  • बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।
  • यूजर्स UPI के द्वारा पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।
  • बैंक बंद होने के बावजूद भी ग्राहक आसानी से क्रेडिट (Credit Card) और डेबिट कार्ड (Debit Card) से भी पेमेंट कर सकते हैं।
  • पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews