बैंक की छुट्टियां : जल्द निपटा लें सारे कार्य, 31 मई से 16 जून के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम हो सकते है प्रभावित

शनिवार को कई लोकसभा संसदीय सीटों पर वोटिंग के चलते बैंक बंद रहेंगे। बैंक बंद रहने के चलते चेकबुक और पासबुक समेत कई काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।
bank holiday 2024

Bank Holidays 2024

June Bank Holiday 2024 : बैंक यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लें क्योंकि 31 मई से 16 जून के बीच कई दिन बैंक बंद रहने वाले है। इसमें अलग अलग राज्यों में होने वाले त्‍योहारों के साथ साप्ताहिक छुट्टियां शामिल है। इसके अलावा शनिवार को कई लोकसभा संसदीय सीटों पर वोटिंग के चलते बैंक बंद रहेंगे। बैंक बंद रहने के चलते चेकबुक और पासबुक समेत कई काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।

जून में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 1 जून 2024- इस दिन चुनाव वाली जगहों पर बैंक बंद ।
  • 2 जून 2024- रविवार के चलते देश भर में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी ।
  • 8 जून 2024- महीने के दूसरे शनिवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद ।
  • 9 जून 2024- रविवार की वजह से बैंक बंद ।
  • 10 जून सोमवार- श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के मौके पर पंजाब में बैंक बंद ।
  • 14 जून शुक्रवार- इस दिन पाहिली राजा की वजह से ओडिशा में बैंक बंद ।
  • 15 जून शनिवार- उत्तर-पूर्वी राज्य मिजोरम में YMA दिवस और ओडिशा में राजा संक्रांति के कारण बैंक बंद ।
  • 16 जून 2024- रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद ।

इन ऑनलाइन सेवाओं की ले सकते है मदद

  • बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।
  • यूजर्स UPI के द्वारा पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।
  • बैंक बंद होने के बावजूद भी ग्राहक आसानी से क्रेडिट (Credit Card) और डेबिट कार्ड (Debit Card) से भी पेमेंट कर सकते हैं।
  • पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।

1 जून को इन जिलों में सार्वजनिक अवकाश

लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा। इसके मद्देनजर गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, गाजीपुर, बलिया ,चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज (एससी) में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews