बैंक की छुट्टियां 2024 : फटाफट पूरे करें लें सारे काम, 9 से 23 जून के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित कार्य हो सकते है प्रभावित

बैंक बंद होने के चलते यूजर्स UPI के द्वारा पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।
bank holiday 2026

June Bank Holiday 2024 : बैंक यूजर्स के लिए काम की खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लें क्योंकि 9 से 23 जून के बीच कई दिन बैंक बंद रहने वाले है। इसमें अलग अलग राज्यों में होने वाले बकरीद (Bakrid 2024),वट सावित्री व्रत जैसे त्‍योहारों के साथ साप्ताहिक छुट्टियां शामिल है। बैंक बंद रहने के चलते चेकबुक और पासबुक समेत कई काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी, जिनका आप उपयोग कर सकते है।

जून में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 9 जून रविवार सभी जगह
  • 10 जून सोमवार- श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के मौके पर पंजाब में बैंक बंद ।
  • 14 जून शुक्रवार- इस दिन पाहिली राजा की वजह से ओडिशा में बैंक बंद ।
  • 15 जून रज संक्रांति आइजोल-भुवनेश्वर
  • 16 जून रविवार सभी जगह
  • 17 जून बकरीद /ईद-उल-अजहा सभी जगह
  • 18 जून बकरीद/ईद-उल-अजहा जम्मू और श्रीनगर
  • 22 जून चौथा शनिवार सभी जगह
  • 23 जून रविवार सभी जगह

बैंक बंद होने लें इन ऑनलाइन सेवाओं की मदद

  • बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।
  • यूजर्स UPI के द्वारा पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।
  • बैंक बंद होने के बावजूद भी ग्राहक आसानी से क्रेडिट (Credit Card) और डेबिट कार्ड (Debit Card) से भी पेमेंट कर सकते हैं।
  • पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews