बैंक की छुट्टियां : फटाफट पूरे कर लें काम, 21 जून से 13 जुलाई के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित वर्क हो सकते है प्रभावित

जून जुलाई में बैंक की छुट्टियों की भरमार है।जून अंत और जुलाई के पहले सप्ताह में शनिवार रविवार के अलावा जयंती त्यौहार के चलते कई दिन बैंक बंद रहने वाले है।आईए जानते है और कब कब बैंक बंद रहेंगे.........
bank holiday 2026

June july Bank Holidays 2025 : अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लें क्योंकि 21 जून से 13 जुलाई के बीच कई दिन बैंक बंद रहने वाले है। इन अवकाशों में शनिवार (दूसरा व चौथा) और रविवार के साथ गुरु हरगोबिंद जी जन्मदिन रथयात्रा शामिल है।बैंक बंद होने से चेकबुक पासबुक समेत कई बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।

भारत में बैंक की छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश (राजपत्रित अवकाश) व सरकारी अवकाश (राज्य और केंद्र दोनों) शामिल हैं। राज्य सरकार की बैंक छुट्टियां अलग अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जबकि केंद्र सरकार की बैंक छुट्टियाँ पूरे देश में एक जैसी रहती हैं।बैंक हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। क्षेत्रीय छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होती हैं। एक राज्य में किसी दिन बैंक अवकाश होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे राज्य में भी छुट्टी होगी।

जून जुलाई में कब कब बैंक बंद रहेंगे

  • 21 जून: मुंबई और बेलापुर (महाराष्ट्र)
  • 22 जून: रविवार साप्ताहिक अवकाश
  • 26 जून: जम्मू-कश्मीर स्थापना दिवस जम्मू और श्रीनगर
  • 27 जून (शुक्रवार): ओडिशा और मणिपुर में रथ यात्रा / कांग (रथयात्रा)
  • 28 जून: चौथा शनिवार देशभर
  • 29 जून: रविवार साप्ताहिक अवकाश
  • 30 जून: रेम्ना नी आइजोल (मिजोरम)
  • 3 जुलाई: खर्ची पूजा अगरतला
  • 5 जुलाई: गुरु हरगोबिंद जी जन्मदिन जम्मू और श्रीनगर
  • 6 जुलाई: रविवार साप्ताहिक अवकाश
  • 12 जुलाई: दूसरा शनिवार
  • 13 जुलाई: रविवार

Bank User इन Online सेवाओं की ले सकते है Help

बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।

  • NET BANKING: बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध होती है।
  • Unified Payments Interface : पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm आदि का इस्तेमाल करना होता है।
  • MOBILE BANKING: स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए आप कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
  • ATM USE: पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विदड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में पता कर लें, क्योंकि भारत में हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews