आज खुल गया KFin Technologies का आईपीओ, मिलेगा तगड़ी कमाई करने का मौका, निवेश से पहले जानें डीटेल

आज खुल गया KFin Technologies का आईपीओ, मिलेगा तगड़ी कमाई करने का मौका, निवेश से पहले जानें डीटेल

KFin Technologies IPO: इस सप्ताह कई कंपनियों का आईपीओ आने वाले हैं। आज यानि 19 दिसंबर को एक और कंपनी ने आपका इनिशियल फ्लिक ऑफरिंग खोल दिया है। कंपनी कक नाम केफिन टेक्नोलॉजीज है। निवेशों को दांव लगाने के लिए 21 दिसंबर तक का मौका दिया गया है। इसके तहत कंपनी 1500 करोड़ रुपये की रकम कलेक्ट करने वाली है।

इसेलिए प्राइस बैंड 347 रुपये से 366 रुपये तक तय किया गया है। हालांकि इसके शेयर सब्स्क्रिप्शन पहले से ही ग्रे मार्केट में मिलने लगे थे। कंपनी ओएफएस के तौर पर इस IPO को इश्यू करेगी।, जिसके शेयर 5 रूपये प्रति इक्विटी शेयर के प्रीमियम में उपलब्ध होगा। कंपनी द्वारा जारी किये जा रहे इस आईपीओ के लिए एक लॉट में 40 शेयर हैं, जिसके लिए इन्वेस्टर्स आवेदन कर सकते हैं।

रीटेल निवेशकों के पास कम से कम और अधिकतम 13 लॉट को खरीदने की अनुमति होगी। KFin Technologies के आईपीओ के लिए बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को ऑफिशियल रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्ति किया गया है। कहा जा रहा है की 26 दिसंबर 2022 तक इसके शेयर आवंटन को फाइनल रूप दिया जाएगा। आईपीओ की लिस्टिंग 29 दिसंबर 2022 तक BSE और NSE पर हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews