एक बच्चे से शुरू की थी होम ट्यूशन, आज यूट्यूब से कमाते हैं लाखों रुपये, पढ़ें खान सर की Success Story

एक बच्चे से शुरू की थी होम ट्यूशन, आज यूट्यूब से कमाते हैं लाखों रुपये, पढ़ें खान सर की Success Story

Khan Sir Success Story : कब, किसकी किस्मत पलट जाए यह कोई नहीं जानता। ऐसा ही कुछ हुआ है देश के जाने-माने टीचर खान सर के साथ… दरअसल, देश में सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच खान सर इतने ज्यादा फेमस हो चुके हैं कि अब उन्हें देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी नौकरी के ऑफर मिल रहे हैं। इन्हें पटना वाले खान सर के नाम से भी जाना जाता है जोकि स्टूडेंट्स को अनोखे अंदाज में पढ़ते हैं। इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको खान सर की दिलचस्प सक्सेस स्टोरी बताएंगे।

लेते हैं कम फीस

आज की डेट में लाखों स्टूडेंट प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, जो खान सर के ट्यूशन में पढ़ते हैं। बता दें कि खान सर की टीचिंग क्लासेस बहुत अफॉर्डेबल है। वह यूपीएससी की तैयारी के लिए स्टूडेंट से बहुत ही कम फीस लेते हैं। इसलिए गरीब से लेकर आमिर घरानों के बच्चे उनके कोचिंग ज्वाइन करते हैं और इस तरह अपने सपने को साकार करते हैं।

यह था सपना

दरअसल, खान सर का बाकि युवाओं की तरह एक सपना था कि वह बड़े होकर पढ़ाई लिखाई करके सरकारी नौकरी हासिल कर सके। इसके लिए उन्होंने सेना में भर्ती होने का एग्जाम भी दिया था, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग और एनडीए की भी परीक्षा दी, यहां भी उन्हें मेडिकली अनफिट होने के कारण चांस नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने बीएससी की पढ़ाई की इसके साथ ही उन्होंने एक बच्चे को घर पर ट्यूशन पढ़ना शुरू किया। उनकी किस्मत तो तब चमकी जब वह बच्चा स्कूल में टॉप कर गया। ऐसे में खान सर ने और भी बहुत से बच्चों को पढ़ना शुरू किया। इस तरह वह धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगे। हालांकि, वह ज्यादा फाइनेंशली स्ट्रांग नहीं थे। जिस कारण उन्होंने कुछ लोगों की मदद ली और अपना एक कोचिंग सेंटर खोला। इस दौरान उन्हें बहुत से चुनौतियों का सामना करना पड़ा एक दौर, तो ऐसा था जब खान सर के कोचिंग सेंटर पर कुछ लोगों ने बम फेंक कर हमला कर दिया था, लेकिन उससे बिना घबराए खान सर अपने पथ पर आगे बढ़ते गए और आज वह इतनी ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं कि उन्होंने अब ऑनलाइन कोचिंग देना भी शुरू कर दिया है।

देतें हैं ऑनलाइन क्लासेस

जैसे हर सफलता के पीछे कोई ना कोई वजह जरुर होती है। वैसे ही खान सर की सफलता के पीछे भी उनका बचपन रहा है। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह बताया था कि उनका बचपन बहुत मुश्किल दौर से गुजरा है। वह एक मध्यम वर्गीय फैमिली में पैदा हुए थे, जहां उन्हें कोई भी चीज बहुत ही लिमिट में मिलती थी। आलम ऐसा था कि जब वह स्कूल पढ़ने के लिए जाते थे, तो उन्हें आधी पेंसिल दी जाती थी। ऐसे में वह बड़े होकर सरकारी अफसर बनना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने लगातार कई प्रयास भी किया, लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। आज वह यूट्यूब के बादशाह बन चुके हैं। करोड़ सब्सक्राइबर्स उनके चैनल देखते हैं। उनका पढ़ाने का अंदाज काफी निराला है। इसलिए बच्चे उनके साथ तेजी से जुड़ते जा रहे हैं।

खान सर की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खान सर की मंथली इनकम 10 से 12 लाख रुपए है। केवल इतना ही नहीं, वह यूट्यूब पर खान GS रिसर्च सेंटर के नाम से अपना चैनल चलते हैं, जो वैरिफाइड और आधिकारिक है। इसमें करीब 2 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स है। पटना वाले खान सर के नेट वर्थ की बात करें, तो वह करीब 5 करोड रुपए से भी अधिक के मालिक बन चुके हैं। हाल ही में वह केबीसी के सेट पर नजर आए थे, जहां उन्होंने अपने से जुड़ी बहुत सी बातें बताई थी कि कैसे वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews