2000 Note Exchange : लास्ट डेट से पहले 2000 के नोट कहां और कैसे बदलें ? यहां जानिए पूरी प्रक्रिया

प्रदेश में कई महीनों से वेतन को तरस रहे NHM संविदा आउट सोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी

2000 Rupee Note Exchange : आमजन के लिए 2000 के नोट से जुड़ी एक काम की खबर है।भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 के नोट बदलने की डेडलाइन को बढ़ाकर 7 अक्टूबर 2023 कर दिया है। इससे पहले यह डेडलाइन 30 सितंबर थी।बता दे कि 19 मई को भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी।

जानिए कहां और कैसे बदल सकते है नोट

  • बैकों को मिले निर्देशों के अनुसार 7 अक्टूबर तक 2 हजार रुपये से 20 हजार रु. तक जमा कर सकते हैं।
  • आरबीआई ने बताया कि 7 अक्टूबर की डेडलाइन खत्म हो जाने के बाद बैंक 2000 रुपये लेने बंद कर देंगे। इसके बाद आरबीआई ऑफिस के जरिए 2000 रुपये को बदलावा जा सकता है या बैंक में जमा किया जा सकता है।
  • इसके साथ ही कुछ एजेंसियों और सरकारी विभागों को आरबीआई की ओर से छूट भी जारी की गई है।इस छूट के तहत 2000 रुपये के नोटों को जमा करने की कोई सीमा नहीं है।
  • आरबीआई ने बताया कि कोर्ट, कानून प्रवर्तन एजेंसियां, सरकारी विभाग या जांच कार्यवाही या प्रवर्तन में शामिल कोई अन्य सार्वजनिक अथॉरिटी, जब भी जरूरत हो, आरबीआई के किसी भी ऑफिस में बिना किसी सीमा के 2000 रुपये के बैंक नोट जमा कर सकते हैं या बदलवा सकते हैं।
  • अन्य लोग या संगठन एक बार में 2000 रुपये के 10 नोट को जमा कर सकते हैं या फिर बदलवा सकते हैं।आप उन बचे नोटों को आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालय से जाकर बदल सकते हैं। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप एक बार में 20 हजार से ज़्यादा के नोट नहीं बदले पाएंगे।

ये है पूरी प्रक्रिया

अपने नजदीकी बैंक या आरबीआई के किसी भी क्षेत्रीय कार्यालय में जाएं।
बंद किए गए नोटों को बदलने या जमा करने के लिए ‘अनुरोध पर्ची’ भरें।
आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, या नरेगा कार्ड जैसे दस्तावेज पर अंकित अपने विशिष्ट पहचान संख्या सहित अपना विवरण भरें।
आप कितने नोट जमा करेंगे, इसका विवरण भरें।
विशेष रूप से, एक समय अधिक से अधिक 20000 रुपये मूल्य के 2000 रुपये के नोट बदले जा सकते हैं।

मई में आरबीआई ने की थी घोषणा

गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद नवंबर 2016 में दो हजार का नोट मार्केट में आया था, लेकिन लंबे समय तक नहीं चल पाया, ऐसे में साल 2018-19 में ही 2000 के नोटों की छपाई बंद की दी गई थी और फिर धीरे-धीरे एटीएम से भी यह निकलना बंद हो गया।इसके बाद 19 मई 2023 को भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी और अब इसे चेंज करने की डेडलाइन 7 अक्टूबर है।अब तक बैंक के पास 3.42 लाख रुपये आ चुके हैं। वहीं 1.49 लाख रुपये ही मार्केट में 29 सितंबर तक उपलब्ध रहें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews