बदलना चाहते है क्या आधार कार्ड पर लगी फोटो ? जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया

आमतौर पर फोटो अपडेट होने में 30 दिन लग जाते है। UIDAI ने फोटो अपडेट के लिए 100 रुपये का शुल्क तय किया है। इसके अलावा GST भी लग सकता है।
aadhaar card update

Aadhaar Card :भारतीयों के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है, जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है।यह 12 अंकों का नंबर एक मल्टीफंक्शनल डॉक्यूमेंट होता है जिसमें आपका एड्रेस, जन्म तिथि और अन्य डिटेल रहती है।इसका उपयोगसरकारी योजनाओं का लाभ लेने, पैन अपडेट या जीएसटी रिटर्न दाखिल करने जैसे कार्यों में होता है। अगर आपको अपने आधार कार्ड पर लगी फोटो पसंद नहीं है और आप इसे बदलना चाहते हैं तो मामूली का शुल्क देकर अपडेट करवा सकते है।आईए जानते है पूरी प्रक्रिया……..

कैसे चेंज कर सकते है आधार पर लगी फोटो

आज के दौर में वैसे तो सब काम ऑनलाइन हो जाते है लेकिन आधार में फोटो अपडेट करने के लिए आपको ऑफलाइन का सहारा लेना पड़ेगा क्योंकि Photo Update की सर्विस ऑनलाइन उपबल्ध नहीं है।हालांकि, UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट (uidai.gov.in) पर लॉगइन करके आप फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं और इसे भरकर नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर सब्मिट कर सकते हैं। इससे सेंटर पर फॉर्म लेने भरने के लिए लगने वाला समय कम लगेगा।

  • आपको सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाकर लॉग इन करें।
  • इसके बाद अपना आधार नामांकन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • इस फॉर्म को भरें और अपने नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर या आधार सेवा केंद्र पर जमा कर दें।
  • आधार सेंटर पर आधार एग्जीक्यूटिव आपकी सारी जानकारी आपकी बायोमेट्रिक डिटेल्स लेने के साथ फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन किया जाएगा।
  • ये कन्‍फर्मेशन हो जाने के बाद आपकी लाइव फोटो खींची जाएगी, जिसे पुरानी फोटो से बदला जाएगा।
  • इसके लिए आपसे 100 रुपए फीस भी ली जाएगी और आपका फोटो अपडेट कर दिया जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews