जानिए कैसा है नए साल पर भारतीय शेयर बाजार का हाल, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट है या बढ़त? जानें आज का बाजार

नए साल के पहले दिन यानी आज 1 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। आज सेंसेक्स और निफ्टी में फिसलन देखने को मिली है। वहीं आज बैंकिंग और एनर्जी शेयर में टूटक देखी जा रही है।
जानिए कैसा है नए साल पर भारतीय शेयर बाजार का हाल, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट है या बढ़त? जानें आज का बाजार

आज भारतीय शेयर बाजार 1 जनवरी 2025 को नए साल के पहले दिन टूटा हुआ दिखाई दिया है। आज सेंसेक्स में 200 अंको की गिरावट देखी जा रही है। जिसके चलते सेंसेक्स ने अपना कारोबार 77,900 के स्तर पर शुरू किया है, जबकि निफ्टी में भी आज 50 अंक की फिसलन देखने को मिली है, जिसके चलते निफ्टी ने अपना कारोबार 23,600 के स्तर पर शुरू किया है।

दरअसल आज के कामकाज के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 30 में गिरावट का लाल निशान देखने को मिल रहा है, जबकि मात्र 7 शेयर तेजी के साथ कामकाज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आज के कामकाज में बैंकिंग सेक्टर और एनर्जी सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट का लाल निशान नजर आ रहा है, जबकि फार्मा और आईटी सेक्टर में आज तेजी देखने को मिल रही है।

आज इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड के आईपीओ का दूसरा दिन

वहीं आज शेयर बाजार के निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण दिन होने वाला है। आज इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड के आईपीओ का दूसरा दिन है। इसका आईपीओ 31 दिसंबर को ओपन हुआ था, जबकि 2 जनवरी तक इसमें निवेशक बोली लगा सकते हैं। वहीं 7 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। 3 जनवरी को निवेशकों को शेयर्स अलॉट किए जाएंगे, जबकि 6 जनवरी को डिमैट अकाउंट में शेयर्स क्रेडिट कर दिए जाएंगे। इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड इस आईपीओ के जरिए 86 लाख फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है, जिनकी कुल कीमत 184.90 करोड रुपए है। कंपनी के मौजूदा निवेशक 35 लाख शेयर बेच रहे हैं।

जानिए कैसा था साल 2024 का अंतिम दिन का कारोबार

वहीं बीते दिन 31 दिसंबर के कारोबार पर नजर डाली जाए तो 31 दिसंबर को सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स में बीते दिन 109 अंकों की गिरावट देखी गई थी, जिसके चलते सेंसेक्स ने अपना कारोबार 78,139 रुपए के स्तर पर बंद किया था, जबकि निफ्टी ने बिना किसी बदलाव के 23,644 के स्तर पर बंद किया था। वहीं BSE मिड कैप पर 58 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार 46,444 पर बंद हुआ था और बीएसई स्मॉल कैप पर कारोबार 55,180 पर बंद हुआ था। बीएसई स्मॉल कैप में बीते दिन 391 अंकों की बढ़त देखने को मिली थी। बीते दिन भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा सबसे ज्यादा तेजी देने वाले शेयर थे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews