जानिए कैसा रहा शेयर बाजार के बीते हफ्ते का कारोबार, निवेशकों ने कुल कितने रूपए गवाए?

शेयर मार्केट में बीते हफ्ते में बड़ी गिरावट नजर आई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 441 लाख करोड रुपए पर आ गया है। सिर्फ हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को ही निवेशको ने अपने 8.77 लाख करोड रुपए गवा दिए हैं।
आज भारतीय शेयर बाजार फ्लैट कारोबार, सेंसेक्स 77,700 पर पहुंचा, जानिए निफ्टी में कैसा है कारोबार?

भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ हफ्ते से कारोबार लाल निशान में नजर आ रहा है, जिसके चलते निवेशकों को बड़ा घाटा उठाना पड़ रहा है। निवेशक उम्मीद जाता रहे हैं कि नए साल में बाजार हरे निशान की ओर बढ़ेगा। लेकिन पिछले कुछ समय के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो निवेशको ने अपना बड़ी मात्रा पैसा गवाया है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को ही सेंसेक्स में 1176 अंक की गिरावट के चलते निवेशको ने अपना 8.77 लाख करोड़ रूपया गवा दिया है।

जबकि पिछले 5 दिनों के कारोबार पर नजर डाली जाए तो इस हफ्ते तकरीबन निवेशकों ने 18 लाख करोड रुपए से ज्यादा गवा दिए हैं। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 364 अंक फिसल कर बंद हुआ।

सेंसेक्स में 5% तक की गिरावट

हालांकि इस गिरावट के बावजूद निवेशकों को उम्मीद है, कि नए साल का कारोबार नई शुरुआत लेकर आएगा और भारतीय शेयर बाजार बढ़त की ओर आगे बढ़ेगा। दरअसल मोतीलाल ओसवाल वेल्थ मैनेजमेंट की एक रिपोर्ट की माने तो 2024 का आखिरी सप्ताह शेयर बाजार के लिए शानदार हो सकता है। बाजार में बढ़त दिखाई दे सकती है। हालांकि बीते 5 दिनों में गिरावट के चलते बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट के अब 441 लाख करोड रुपए पर आ गया है। हफ्ते के कारोबार पर नजर डाली जाए तो सेंसेक्स में 5% तक की गिरावट देखने को मिली है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के कारोबार में सबसे ज्यादा गिरावट

वही कंपनी पर नजर डाली जाए तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के कारोबार में सबसे ज्यादा असर दिखाई दिया है। शुक्रवार के कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए और 1206 रुपए पर कारोबार बंद किया। यह ऑल टाइम हाई से लगभग 25% नीचे का स्तर है। पिछले 52 हफ्तों में रिलायंस इंडस्ट्रीज में इतनी बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली। वह इस गिरावट के चलते अब रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 85,525 करोड रुपए पर आ गया है। हालांकि अब देखना होगा कि 2024 का आखिरी सप्ताह किस ओर आगे बढ़ता है। क्या आखिरी सप्ताह में गिरावट का दौर जारी रहेगा? या शेयर बाजार हरे निशान की ओर आगे बढ़ेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews