किसी फॉर्म या डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं, अब Aadhaar Card में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान, जानें प्रक्रिया

Aadhaar Card Update: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराना आसान हो गया है, इसके लिए आपको अपनी आईपीबीपी सेंटर या फिर पोस्ट ऑफिस के एक्सेस प्वाइंट पर जाना होगा।
Aadhar Card Rules

भारतीयों के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा यह जारी किया जाता है। यह 12 अंकों का नंबर एक मल्टीफंक्शनल डॉक्यूमेंट है, जिसमें आपका एड्रेस, जन्म तिथि और अन्य डिटेल रहती है। ये पहचान के प्रमाण के रूप में काम करता है, इससे यह अलग-अलग सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसका उपयोग पैन डिटेल अपडेट करने या जीएसटी रिटर्न दाखिल करने जैसे कार्यों में भी किया जाता है।

अगर आपको अपने आधार में मोबाईल नंबर बदलना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। इस सुविधा से उन आधार कार्ड धारकों को ज्यादा लाभ मिलेगा जिनका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया है या सिम कार्ड खो गया है और आधार OTP प्राप्त करना असंभव हो गया है। ये सुविधा बहुत कम शुल्क में उपलब्ध है और कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता।

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट?

  • दरअसल, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने आधार धारकों के लिए एक ऐसी सुविधा शुरू की है, जिसमें बिना किसी आवेदन पत्र और दस्तावेज के सिर्फ बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट या बदला जा सकता है।
  • इसके लिए आपको नजदीकी पोस्ट ऑफिस या आईपीबीपी एक्सेस प्वाइंट पर जाना होगा।
  • यहां आपको अपना आधार का 12 अंकों का नंबर और नया मोबाइल नंबर (जो आपको अपडेट करना है) बताना होगा। इसके बाद बायोमेट्रिक मशीन पर आपकी उंगली या अंगूठा लगाया जाएगा।
  • फिंगरप्रिंट आधार के डेटाबेस से मैच होते ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन सफल होते ही आपका नया मोबाइल नंबर सिस्टम में दर्ज हो जाएगा।
  • कुछ ही समय में नए नंबर पर कन्फर्मेशन SMS आ जाएगा। इसी नंबर से आप भविष्य में आधार से जुड़ी किसी भी सरकारी योजना या बैंकिंग सेवा के लिए इस नए नंबर पर ओटीपी प्राप्त कर सकेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews