आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल, यहां जानें ग्लोबल मार्केट का हाल

आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स सुबह 10:00 बजे तक 77,160 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 23,388 के स्तर पर पहुंच गया था। आज आईटी सेक्टर में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है।
आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के नीचे फिसला, पढ़ें यह खबर

भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी का माहौल है। सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। सुबह 10:00 बजे तक सेंसेक्स 77,153 के स्तर पर था। सेंसेक्स ने आज अपने कारोबार की शुरुआत 76,888 के स्तर से की थी। वहीं, निफ्टी में भी 150 अंकों से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। निफ्टी ने अपना कारोबार 23,296 के स्तर पर शुरू किया था, जबकि सुबह 10:00 बजे तक यह 23,888 के स्तर पर पहुंच गया था।

आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में जबरदस्त तेजी नजर आ रही है, जबकि 12 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी 50 के 35 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि 16 शेयर गिरावट में हैं। खासतौर पर आईटी सेक्टर में शानदार तेजी देखने को मिल रही है।

जानिए ग्लोबल मार्केट का हाल

यदि ग्लोबल मार्केट पर नजर डालें तो आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.062% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि कोरिया के कॉस्पी में 1.49% की जोरदार गिरावट देखी गई है। जापान के निक्केई में 0.067% की तेजी देखने को मिल रही है। इससे पहले, 30 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.38% की बढ़त के साथ 44,882 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.53% की बढ़त के साथ 6,071 के स्तर पर बंद हुआ।

कैसा था बीते दिन का कारोबार?

वहीं इससे पहले, 30 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। दरअसल, सेंसेक्स ने दिन के अंत में 226 अंकों की बढ़त के साथ 76,759 के स्तर पर अपना कारोबार बंद किया, जबकि निफ्टी 86 अंकों की तेजी के साथ 23,249 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप 16 अंकों की गिरावट के साथ 42,350 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि बीएसई स्मॉलकैप 8 अंकों की बढ़त के साथ 49,059 के स्तर पर बंद हुआ।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews