आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी भी हुआ मजबूत

आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 10:30 तक सेंसेक्स 76,329 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 23,098 के स्तर पर कारोबार कर रही थी। आज के कारोबार में आईटी और बैंकिंग शेयरों में शानदार तेजी नजर आ रही है।
आज भारतीय शेयर बाजार में हल्की तेजी, सेंसेक्स में 50 अंकों की बढ़त, निफ्टी भी हरे निशान में खुला

—Share market

आज भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा का उछाल नजर आ रहा है। आज सेंसेक्स ने अपना कारोबार 76,138 के स्तर पर शुरू किया। शुरुआती कारोबार के दौरान शानदार तेजी लेते हुए सेंसेक्स 76,355 के स्तर तक पहुंच गया। निफ्टी की बात की जाए तो आज निफ्टी ने अपने कारोबार की शुरुआत 23,026 के स्तर पर की। निफ्टी में 150 अंकों की तेजी देखने को मिली, जिसमें इसने अपना हाई 23,106 छुआ।

आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में जबरदस्त तेजी दिखाई दे रही है, जबकि आठ शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं। आज आईटी और बैंकिंग के साथ-साथ ऑटो सेक्टर में भी तेजी नजर आ रही है, जबकि एफएमसीजी और एनर्जी सेक्टर में गिरावट का माहौल दिखाई दे रहा है।

जानिए ग्लोबल मार्केट का हाल

ग्लोबल मार्केट पर नजर डाली जाए तो आज ग्लोबल मार्केट में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स और कोरिया का कोस्पी बाजार बंद है। जापान के निक्केई में आज 0.54% की शानदार तेजी दिखाई दे रही है। इससे पहले, 28 जनवरी को अमेरिका के डाउ जोंस मार्केट पर नजर डालें तो डाउ जोंस 0.31% की तेजी लेकर 44,850 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एस&पी 500 इंडेक्स 0.92% की तेजी लेकर 6,067 के स्तर पर बंद हुआ।

मंगलवार का भारतीय बाजार का कारोबार

वहीं, मंगलवार के भारतीय कारोबार पर नजर डाली जाए तो बीते दिन, 28 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में बीते दिन के अंत तक 535 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार 75,901 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 128 अंकों की तेजी देखने को मिली, जिसके चलते निफ्टी ने अपना कारोबार 22,957 के स्तर पर बंद किया। बीते दिन बीएसई मिडकैप 200 अंकों की गिरावट लेकर 41,318 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि बीएसई स्मॉलकैप 853 अंकों की गिरावट लेकर 47,495 के स्तर पर बंद हुआ।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews