मौज में कटेगा बुढ़ापा, ऑनलाइन उठाएं कोटक लाइफ के इस स्पेशल पेंशन प्लान का लाभ, जिंदगी भर मिलेगी इनकम, जानें डीटेल

pension plan

Pension Plan: पेंशन प्लान के जरिए कोई व्यक्ति अपने गोल्डन एज को सुनहरा बनाता है तो कोई अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान करता है। एलआईसी समेत विभिन्न बीमा कंपनियां अलग-अलग प्रकार के प्लांस चलाती हैं, जिसके जरिए लोग पैसों की बचत कर पाते हैं। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपना समय बचाने के लिए ऑनलाइन निवेश करना बेहतर समझते हैं। कुछ बीमा कंपनियां ऑनलाइन पेंशन प्लान चला रही हैं। इनमें से एक कोटक लाइफ का “e-Lifetime Income Plan” है।

प्लान के तहत मिलने वाली सुविधाएं

कोटक लाइफ ई-लाइफटाइम इनकम प्लान ऐसा प्लान है, जिसमें डिफ़र्मेंट एनुइटि का विकल्प नहीं मिलता है। प्रीमियम का भुगतान करते ही पेंशन शुरू हो जाती है। इसे निवेशक ऑनलाइन भी खरी सकते हैं। स्कीम में टर्म गारंटी के साथ लाइफटाइम इनकम की गारंटी मिलती है। पॉलिसिहोल्डर के मृत्यु के बाद नॉमिनी को इनकम मिलता है। पे-आउट बंद होते ही पॉलिसी भी टर्मिनेट हो जाती है। इसमें 4 इनकम ऑप्शन मिलते हैं:- लाइफटाइम इनकम, कैशबैक के साथ लाइफटाइम इनकम, टर्म गारंटी के साथ लाइफटाइम इनकम और लास्ट सर्वाइवर लाइफटाइम इनकम। इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सीसीसी के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है।

कौन और कैसे उठा सकता है लाभ?

45 वर्ष से 99 वर्ष आयु का व्यक्ति इसमें निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथ की न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम 99 वर्ष होती है। निवेश राशि ऑनलाइन माध्यम से कम से कम 50 हजार रुपये और डिस्टेंस मार्किंग के जरिए 20,000 रुपये होती है। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती है।

ये रहा कैलकुलेशन

प्लान के तहत इनकम की राशि निवेश के उम्र, सिंगल प्रीमियम राशि, एनुइटि ऑप्शन और पे-आउट के फरिक्वेंसी पर निर्भर करती है। यदि कोई व्यक्ति 60 वर्ष की उम्र लाइफटाइम इनकम ऑप्शन के तहत 5 लाख रुपये का निवेश करता है, तो उसे 9.64% रेट पर जिंदगी भर इनकम मिलती है। वार्षिक इनकम 48,200 रुपये होगी। यानि निवेशक को हर महीने करीब 4 हजार रुपये पेंशन मिलेगी। वहीं यदि कोई व्यक्ति 85 की उम्र में 5 लाख का निवेश करता तो उसे हर साल 70 हजार रुपये की इनकम मिलेगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/योजना/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews