जुलाई में 4 दिन बंद रहेगी इस प्राइवेट बैंक की कई सर्विस, ग्राहकों को होगी लेनदेन में परेशानी

17, 18, 20 और 21 जुलाई को कुछ सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि सुविधा कुछ समय के लिए ही उपलब्ध नहीं रहेगी। ग्राहक अन्य विकल्प की मदद ले सकते हैं। आइए जानें कब कौन-सी सर्विस डाउनलोड रहेगी?
PNB new rules

AI Generated Image

सभी बैंक समय-समय पर रखरखाव का काम करते हैं। यह प्रोसेस बैंकिंग सेवाओं को सुरक्षित, फास्ट और अपडेटेड बनाने के लिए बेहद ही जरूरी होता है। जिसके लिए एक मेंटेनेंस शेड्यूल भी होता है। बैंक अपने कस्टमर को पहले ही यह बता देते हैं कि कब कौन-सी सेवाएं बंद रहेंगी। ताकि वह सही समय पर अपने काम निपटा सके या फिर कोई ऑप्शन ढूंढ सकें। एसबीआई के अलावा कोटक महिंद्रा बैंक ने भी रखरखाव का ऐलान किया है।

17 जुलाई से 21 जुलाई को कुछ घंटों के लिए कई सर्विस (Kotak Mahindra Bank Alert) बाधित रहेगी। जिसकी जानकारी ग्राहकों को होनी चाहिए। इस दौरान बैंक सर्वर, सॉफ्टवेयर और नेटवर्क सिस्टम में कई अपडेट करेगा। बता दें कि 10, 11 और 12 जुलाई को भी कुछ सेवाएं बाधित थी। जिसमें डिजिटल रूपे ऐप और कोटक मोबाइल बैंकिंग शामिल था।

17-18 जुलाई को बंद रहेगी ये सर्विस 

17 जुलाई और 18 जुलाई को रात 12:00 बजे से लेकर सुबह 2:00 बजे तक NEFT के जरिए नेट बैंकिंग, कोटक मोबाइल बैंकिंग ऐप और कोटक 811 मोबाइल बैंकिंग ऐप की सेवाएं बाधित रहेगी।  इन प्लेटफार्म के जरिए ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी होगी। हालांकि निर्धारित समय के बाद फिर से पहले की तरह सर्विस शुरू हो जाएगी। यूपीआई लाइट, एटीएम और बाकी सर्विस का लाभ कस्टमर्स उठा पाएंगे।

20-21 जुलाई को कौन-सी सेवा नहीं मिलेगी?

20 जुलाई और 21 जुलाई को रात 12:00 बजे से लेकर सुबह 2:00 बजे तक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई सर्विस बंद रहेगी। वहीं सुबह 3:00 बजे तक पेमेंट गेटवे सेवा का लाभ भी नहीं मिलेगा। इन्हें छोड़कर बाकि सभी सर्विस का लाभ उठा पाएंगे। डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा। डाउनटाइम के दौरान बड़ा लेनदेन न करने की सलाह दी जाती है। हालांकि लॉ वैल्यू ट्रांजैक्शन के लिए यूपीआई लाइट एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है, जिसके जरिए आप किसी को भी पैसे भेज सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews